फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: 'काले हीरे' से बिजली की चमक पड़ी फीकी, शहरों में छह से सात घंटों तक कटौती, सीएम बोले- एसी कम चलाएं अधिकारी

Fri, 08 Oct 2021 01:30 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में बिजली संकट की समस्या फिर से बढ़ती जा रही है। प्रदेश में बिजली किल्लत होने से घोषित और अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। राजधानी जयपुर के कई हिस्सों में 6 से 7 घंटे तक कटौती हो रही है। 
विज्ञापन
बिजली कटौती (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में बिजली संकट गहराता जा रहा है। सरकार का बिजली उत्पादन से लेकर खरीद और वितरण प्रबंधन पूरी तरह चरमरा गया है। बिजली उत्पादन के लिए कोयले की खरीदारी समय पर नहीं होने से उत्पादन पर असर पड़ने लगा है।  प्रदेश के कई जिलों में घोषित और अघोषित बिजली कटौती शुरू हो गई है। बिजली संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जागरूकता फैलाने की अपील की है। साथ ही अधिकारियों से एयर कंडिशनर (एसी) कम चलाने का आग्रह किया है। ।

विज्ञापन


राज्य सरकार ने खुद भी माना है कि प्रदेश में बिजली संकट बढ़ा है। हालात ये हैं कि राजधानी में ही शुक्रवार को करीब 200 कॉलोनी और बस्तियों में 4 से 7 घंटे तक बिजली सप्लाई नहीं आने की घोषणा की जा चुकी है।  राजस्थान में 35 डिग्री से ऊपर के तापमान के बीच लोगों को गर्मी में रहना पड़ रहा है। जयपुर डिस्कॉम क्षेत्र में आने वाले ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 2 से 5 घंटे की बिजली कटौती की जा रही है। जोधपुर डिस्कॉम क्षेत्र के अंतर्गत कई जिलों में कंपनी की ओर से बिजली कटौती लागू की गई है।

सीएम ने जरूरत के हिसाब से बिजली खर्च करने की अपील की
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह लोगों को बिजली बचाने के लिए जागरूक करें। इसके साथ ही सरकारी अधिकारियों को भी कहा है कि वह एसी कम चलाएं और बिजली की बचत करें। सरकारी विभागों में भी जरूरत के समय ही बिजली खर्च की जाए, बाकी समय उपकरणों को बंद रखा जाए। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बातों पर ध्यान रखकर बिजली को बचया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें