फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: देह व्यापार में शामिल बंगला और दिल्ली की तीन युवतियों सहित एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 19 Apr 2022 08:25 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर

सार

जालौर के कोतवाली थाना क्षेत्र में देह व्यापार का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपी युवतियां बंगाल और दिल्ली की रहने वाली हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौर के कोतवाली थाना क्षेत्र में चल रहे देह व्यापार का पुलिस और डीएसटी टीम ने खुलासा किया है। टीम ने एक रिहायशी मकान से देह व्यापार में लिप्त तीन युवतियों समेत एक दलाल युवक को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


जालौर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया कि सोमवार देर रात मुखबिर से मिली सूचना के बाद यह कार्रवाई की गई। मुखबिर ने पुलिस को बताया कि पोलजी नगर में स्थित एक किराए के रिहायशी मकान में युवतियों को बुलाकर देह व्यापार करवाया जा रहा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस और डीएसटी टीम ने छापामार कार्रवाई की। 

इस दौरान टीम ने संदिग्ध अवस्था में पश्चिम बंगाल की दो, दिल्ली की एक युवती और सामतीपुरा रोड जालोर निवासी दलाल ललित कुमार पुत्र मोहन माली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें