फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: लग्जरी कार चुराने वाला ईनामी बदमाश गिरफ्तार, अलवर और मध्यप्रदेश के पूर्व विधायक की गाड़ी कर चुका है चोरी 

Tue, 19 Apr 2022 06:17 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा पुलिस ने पांच हजार के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से अवैध हथियार जब्त किए गए हैं। 
विज्ञापन
दौसा में ईनामी बदमाश गिरफ्तार - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिला पुलिस की स्पेशल टीम ने कारवाई करते हुए पांच हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध हथियार भी बरामद किया है। गिरफ्तार बदमाश पुलिस रेंज स्तर पर टॉप 10 की अपराधियों की लिस्ट में शामिल था। 

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ जयपुर, दौसा, करौली और अलवर में चोरी, नकबजनी, मारपीट और हत्या के प्रयास के 15 से ज्यादा केस दर्ज हैं। उसे लग्जरी गाड़िया चुराने का शौक था। आरोपी ने अलवर के पूर्व विधायक रामहेत यादव और मध्यप्रदेश के विधायक की गाड़ी चुरा ली थी। पुलिस अधीक्षक राजकुमार गुप्ता ने बताया कि से सूचना मिली कि जयपुर के टॉप 10 अपराधियों की लिस्ट में शामिल इनामी बदमाश बिना नंबर की जीप से सिकंदरा-अलवर मेगा हाईवे पर बांदीकुई की तरफ जा रहा है। जिसपर पुलिस ने घेराबंदी कर सैंथल थाना इलाके में उसे गिरफ्तार कर लिया। 


एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अनिल मीणा निवासी शंकरपुर, थाना बालघाट जिला करौली का है। जिसके पास से 315 बोर का एक अवैध देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।इसके साथ ही एक बिना नंबर की जीप भी बरामद की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें