फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tonk: किसान पर हमले के बाद घर में घुसा पैंथर, चार घंटे बाद वन विभाग ने ट्रैंकलाइज कर पकड़ा

Wed, 27 Apr 2022 04:14 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

टोंक में पैंथर एक मकान में घुस गया था। जिसके बाद लोगों ने डर के साये में रात गुजारी।
विज्ञापन
टोंक में पैंथर का हमला - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोंक जिले के नगरफोर्ट कस्बे में मंगलवार को पैंथर ने किसान पर हमला कर दिया था। उसके बाद पैंथर एक मकान के दूसरे मंजिल में घुस गया। वन विभाग ने चार घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद उसे पिंजरे में कैद किया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

मंगलवार की रात पैंथर नगरफोर्ट कस्बे में आ गया था। पैंथर ने खेत में काम कर रहे एक किसान पर हमला कर दिया था। मौके पर लोगों की भीड़ देखकर पैंथर छलांग लगाकर एक मकान में घुस गया। ऐसे में लोगों की डर से हालत खराब हो गई। वे सभी अपनी मकानों में कैद हो गए। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची और पैंथर को ट्रैंकुलाइज किया। टीम उसे रामगढ़ अभ्यारण्य छोड़ेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें