भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को चित्तौड़गढ़ जिले में 1500 रुपए की रिश्वत लेते हुए एक पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह रिश्वत एक व्यक्ति से जमीन का नामांतरण खोलने की एवज में ली गई थी। ट्रेप की यह कार्रवाई राजसमंद में एसीबी के एडिशनल एसपी राजेश चौधरी के नेतृत्व में की गई।
एएसपी राजेश ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी 45 वर्षीय रियाज खान है, जो नई आबादी, प्रतापगढ़ का रहने वाला है तथा चित्तौड़गढ़ जिले के भोपाल सागर स्थित फलासिया तहसील में पटवारी है। वह यहीं एक कॉलोनी में किराए से रहता है। उसके खिलाफ गांव उसरोल, भोपाल सागर निवासी कैलाश जटिया ने एसीबी में 28 मार्च को शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि उसकी पत्नी पारस देवी के नाम से बड़ी गांव में स्थित जमीन का नामांतरण करवाने के लिए पटवार आॅफिस में आवेदन किया था। इसके लिए पटवारी रियाज खान ने 3 हजार रुपए की रिश्वत मांगी।
इसमें एक हजार रुपए रियाज ने पहले ले लिए। फिर 500 रुपए की रिश्वत 30 मार्च को सत्यापन के वक्त ले लिए। बकाया 15 सौ रुपए रिश्वत की रकम लेकर परिवादी कैलाश जटिया शुक्रवार सुबह आरोपी रियाज खान के किराए के मकान पर लेकर पहुंचा।
रियाज ने ज्योंही रिश्वत की राशि ली तभी एसीबी कमरे में घुस गई। यह देखकर रियाज ने रिश्वत की राशि को तत्काल कमरे की खिड़की से बाहर फेंक दिया।