फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाही ट्रेन का मार्च में आखिरी फेरा क्यों रद्द होता है जानिए...

Sun, 02 Apr 2017 04:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पैलेस आॅन व्हील्स - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शाही ट्रेन पैलेस आॅन व्हील्स का मार्च में आखिरी फेरा अक्सर रद्द होता है। इस दौरान इसको यात्री नहीं मिलते। दरअसल 175 डॉलर बचाने के चक्कर में विदेशी पैलेस आॅन व्हील्स के इस फेरे में सफर से बचते है।  
विज्ञापन


शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स को रविवार को जैसलमेर आना था, लेकिन वह स्टेशन पर नहीं पहुंची। शाही ट्रेन में यात्री नहीं मिलने से प्रबंधन यह फेरा रद्द कर दिया था। हर बुधवार को दिल्ली से रवाना होकर विभिन्न पर्यटक स्थलों के बाद यह ट्रेन रविवार को जैसलमेर पहुंचती है। सात दिन के इस ट्यूर में पर्यटकों को पूरी तरह राजस्थानी ठाठ उपलब्ध करवाए जाते हैं। 

टेरिफ के तहत मार्च के अंतिम फेरे व अप्रेल के प्रथम फेरे में प्रति यात्री किराया करीब 175 अमेरिकन डॉलर कम रहता है। मार्च तक प्रति रात्रि प्रति यात्री के हिसाब से 750 अमेरिकन डॉलर है, जबकि अप्रेल माह में प्रति रात्रि प्रति यात्री 575 अमेरिकन डॉलर हो जाता है। अब ऐसे में विदेशी पर्यटक भी 175 डॉलर बचाने के चक्कर में मार्च के अंतिम सप्ताह की बजाय अप्रैल के पहले सप्ताह के बाद ही सफर करना सही समझने लगे हैं। 
विज्ञापन


मार्च में एक व्यक्ति का किराया प्रति रात्रि 750 डॉलर, दो यात्रियों का एक साथ यात्रा करने पर 650 व तीन व्यक्तियों का एक साथ यात्रा करने पर 575 रुपए किराया हो जाता है। अप्रेल में यह किराया प्रति रात्रि 575, दो यात्रियों का एक साथ यात्रा करने पर 500 और तीन व्यक्तियों के एक साथ यात्रा करने पर 475 अमेरिकन डॉलर प्रति रात्रि हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें