फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pali News: चोरों के निशाने पर बांगड़ अस्पताल के मरीज, शवों को भी नहीं छोड़ रहे चोर, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 20 Apr 2024 11:01 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

पाली जिले में स्थित बांगड़ अस्पताल इन दिनों चोरों के निशाने पर है। चोर अस्पताल के शवों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। फिलहाल, सूचना पर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
बांगड़ अस्पताल, पाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाली जिला मुख्यालय पर स्थित सबसे बड़ा अस्पताल चोरों के टारगेट पर है। हाल ही में अस्पताल से एक मृतक के हाथ में से अंगूठी और एक घायल के कान में पहने सोने के गहने चोरी होने के मामले में अब पुलिस ने जांच शुरू की है।

विज्ञापन


मामले में कोतवाली थाने से एएसआई ओमप्रकाश परिहार, कॉन्स्टेबल दयालराम सहित टीम ने बांगड़ अस्पताल के अधीक्षक डॉ. पीसी व्यास से मिलकर उनसे पूरे मामले की जानकारी लेते हुए जांच प्रारंभ करते हुए घटना के वक्त के कुछ सीसीटीवी फुटेज भी ट्रॉमा वार्ड से कलेक्ट किए हैं। गौरतलब है कि ट्रॉमा वार्ड में गहने चोरी होने के बाद यहां के  बंद पड़े सीसीटीवी शुरू करवाए गए थे और निगरानी व्यवस्था भी दुरुस्त की गई थी।

शव को भी नहीं छोड़ा
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले हरियाड़ा निवासी ढगलाराम पुत्र लक्ष्मणराम घांची पाली से अपने गांव बाइक पर जा रहे थे। इस दौरान सरदारसमंद और निम्बली के बीच अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। बांगड़ हॉस्पिटल के ट्रॉमा वार्ड में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ट्रॉमा वार्ड में लाते समय वीडियो में उनके हाथ में सोने और चांदी की अंगूठी नजर आ रही थी। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, परिजनों का आरोप है कि मृतक के पहने गहने उतारने के लिए शव देखा तो सोने की अंगूठी गायब थी।
विज्ञापन


घायल के गहने हुए चोरी
इसी तरह प्रकार एक अन्य मामले में  सड़क हादसे में घायल मंडली गांव निवासी 27 साल के जगदीश पुत्र छगनलाल पाली के बांगड़ हॉस्पिटल के ट्रॉमा वार्ड में लाया गया था। परिजनों का आरोप है कि घायल जगदीश के कानों में पहने आधे तोला सोने के गहने गायब किए गए। इन दोनों मामलों की शिकायत के बाद जहां अस्पताल प्रबंधन ने इन घटनाओं को गंभीरता से लिया है। वहीं, पुलिस ने भी अब इस मामले की जांच शुरू कर गहने के चोरों तक पहुंचने की कवायद शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें