फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Om Birla in Kota: हिस्ट्रीशीटर देवा गुर्जर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे ओम बिरला, परिजनों को बढ़ाया ढांढ़स 

Sat, 16 Apr 2022 02:09 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

ओम बिरला अपने कोटा दौरे पर देवा गुर्जर के घर पहुंचे। लोकसभा अध्यक्ष की इस दौरे से मीडिया को दूर रखा गया था।
विज्ञापन
देवा गुर्जर के घर पहुंचे ओम बिरला - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की दो दिवसीय कोटा दौरे को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। बिरला अपने दौरे के दौरान हिस्ट्रीशीटर देवा गुर्जर के घर श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देवा गुर्जर के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस दिया। इस दौरान भारी संख्या में समाज के लोग मौके पर मौजूद रहे। बिरला के दौरे के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।

विज्ञापन


ओम बिरला का देवा गुर्जर के घर पहुंचने पर सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। कहा जा रहा है कि इससे बिरला ने गुर्जर समाज के दिल में जगह बनाने की कोशिश की है। वहीं बोराबास और इसके आसपास का इलाका गुर्जर बाहुल्य इलाका है, जहां पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल का दबदबा रहा है। दूसरी ओर प्रहलाद गुंजल से ओम बिरला के रिश्ते अच्छे नहीं रहे हैं। ऐसे में ओम बिरला ने देवा गुर्जर के यहां पहुंचकर लोगों को चौंका दिया। 


बदमाशों ने देवा गुर्जर की कर दी थी हत्या

कोटा के बोराबास निवासी हिस्ट्रीशीटर देवा गुर्जर की चार अप्रैल को बदमाशों ने धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने कोटा और रावतभाटा में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। वहीं हिस्ट्रीशीटर देवा गुर्जर पर कई आपराधिक केस दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें