फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अंता के रायपुरिया में घर की बोरिंग से पानी के साथ निकल रहा तेल, ग्रामीणों में दहशत

Sat, 25 Mar 2023 10:57 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

रायपुरिया गांव में एक घर की बोरिंग से पानी के साथ तैलीय पदार्थ निकल रहा है। पानी के साथ लगातार दो दिन से तेल निकल रहा है। ये मामला पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
बोरिंग से पानी के साथ निकल तेल - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंता(बारां) जिले के अंता के समीप रायपुरिया गांव में बोरिंग से तैलीय तरल पदार्थ निकलने से हड़कंप मच गया। खबर फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इसको लेकर ग्रामीण अलग-अलग कयास लगा रहे हैं। कुछ लोग तरल तैलीय पदार्थ को डीजल जैसा भी बता रहे हैं। मोहम्मद नोशाद निवासी रायपुरिया के घर में लगी बोरिंग में दो दिन से लगातार निकल रहे तरल तैलीय पदार्थ से गांव वासी अचंभित हैं।

विज्ञापन


स्थानीय निवासी राजेन्द्र सिंह नागदा ने बताया कि इस बोरिंग में दो दिन से लगातार तरल तैलीय पदार्थ निकल रहा है, जिसको लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ लोग मान रहे हैं कि कहीं कोई तेल लाइन का रिसाव तो नहीं है, जिसका कुछ अंश यहां पानी के साथ बाहर आ रहा है। ये पदार्थ क्या है इसका किसी को कुछ पता नहीं है। जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा की क्या पदार्थ निकल रहा है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें