फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: स्मार्टफोन के लिए नाबालिग पति ने बीवी को अधेड़ को बेचा, ओडिशा के किशोर ने 1.80 लाख में किया सौदा

Sun, 24 Oct 2021 06:23 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, जयपुर

सार

ओडिशा के एक नाबालिग ने पत्नी का सौदा राजस्थान के 55 वर्षीय अधेड़ के साथ 1.80 लाख रुपये में कर दिया। जिससे उसने महंगा स्मार्टफोन खरीदा और बाकी पैसे खर्च कर ओडिशा लौट गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महंगे स्मार्टफोन के लिए किडनी बेचने के तो कई मामले सुने गए लेकिन ओडिशा के एक नाबालिग ने स्मार्टफोन के लिए अपनी नवविवाहिता पत्नी को एक 55 वर्षीय अधेड़ को बेच दिया। राजस्थान के अधेड़ से बोलांगीर के रहने वाले इस 17 वर्षीय किशोर ने पत्नी का सौदा 1.80 लाख रुपये में कर दिया। दो महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक किशोर ने सोशल मीडिया पर 24 वर्षीय लड़की से पहले दोस्ती की और बाद में परिवारों की मर्जी से दोनों ने शादी कर ली। शादी के कुछ दिन बीतने के बाद से ही लड़के ने पैसे की तंगहाली की बातें शुरू कर दीं। फिर रायपुर में काम करने के लिए पत्नी को लेकर घर से निकल आया।

वहां से उसने पत्नी का सौदा राजस्थान के 55 वर्षीय अधेड़ के साथ 1.80 लाख में कर दिया। पैसों से उसने महंगा स्मार्टफोन खरीदा और बाकी पैसे खर्च कर ओडिशा लौटा। घरवालों ने जब उससे पत्नी के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह किसी गैर मर्द के साथ भाग गई। लड़की के घर वालों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। उसे किशोर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे सुधार गृह भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें