फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अश्लील वीडियो शेयर कर युवक बोला- 'हमारे सांसद नाच रहे हैं', भाजपा सांसद ने एसपी से की शिकायत, जानें मामला

Sat, 25 Jun 2022 09:43 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

झूठा वीडियो वायरल करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।  उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
सांसद देवजी पटेल के नाम से वीडियो वायरल किया जा रहा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक झूठे अश्लील वीडियो के जरिए राजस्थान के जालोर-सिरोही से भाजपा सांसद देवजी पटेल को बदनाम करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार युवक ने एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। साथ ही एक ऑडियो मैसेज में कहा था कि यह हैं हमारे सांसद जो लड़की के साथ नाच रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सांसद पटेल ने जालोर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल से मामले की जांच को लेकर एक पत्र भी लिखा था। 

जानकारी के अनुसार वीडियो करीब दो दिन से वायरल हो रहा है। एक युवक इसे शेयर करते हुए कहा, यह सांसद देवजी पटले हैं जो महिला के साथ डांस कर रहे हैं। साथ ही उसने एक ऑडियो मैसेज भी भेजा, जिसमें कहा कि जब सांसद महिला को नचा सकते हैं, तो हम भी नचा सकते हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में जालोर से नया चेहरा देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


इधर, सांसद देवजी पटेल ने मामले को लेकर जालोर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा, मेरी छवि खराब करने के लिए असामाजिक तत्वों द्वारा मेरा नाम जोड़कर एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। मामले की जांच कर आरोपी पर कार्रवाई करें। उधर, सांसद के निजी सचिव ने चितलवाना थाने में मामले को लेकर केस दर्ज करवाया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें