फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: केंद्रीय मंत्री शेखावत का सीएम गहलोत पर पलटवार, कहा- आपका झूठ फिर पकड़ा गया, अदालत का सम्मान तो करते

Sat, 25 Jun 2022 09:39 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

शेखावत ने कहा, आप खुद तो काम करते नहीं और मेरे सामने भी रोड़े लगाते हैं। जल जीवन मिशन में सरकार का परफार्मेंस इतना खराब है कि मुझे उदाहरण देना पड़ता है कि आपके जैसी उदासीनता न बरतें।
विज्ञापन
गजेंद्र सिंह शेखावत और अशोक गहलोत - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की अदावत थमने का नाम नहीं ले रहा है। विधायकों की खरीद-फरोख्त और ईआरसीपी के मुद्दे दिए गए गहलोत के बयान पर अब शेखावत ने तंज पलटवार किया है। उन्होंने कहा, गहलोतजी अब तो मैंने गिनती करना छोड़ दिया है, कितनी बार आपके झूठ के सामने सच रख चुका हूं। आप ईआरसीपी के बारे में जनता को तकनीकी पक्ष नहीं बताते, क्योंकि आपकी पोल खुल जाएगी।

विज्ञापन


शेखावत ने गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा, प्रधानमंत्री मोदी के मूल वक्तव्य को कुटिलता से उस तर्ज पर प्रस्तुत करते हैं, जैसा ठग मानते हैं कि दस बार एक ही झूठ बोलेंगे कोई तो उसे सच मान लेगा। जो बात कही ही नहीं गई, आप उसे वादा बता रहे हैं। आप स्वयं को स्वयं ही झूठा साबित कर रहे हैं। 

शेखावत ने कहा, आप (सीएम गहलोत ) खुद तो काम करते नहीं और मेरे सामने भी रोड़े लगाते हैं। एक उदाहरण जल जीवन मिशन है, आपकी सरकार का परफार्मेंस इतना खराब है कि मुझे उदाहरण देना पड़ता है कि आपके जैसी उदासीनता न बरतें। आपको अपने चरित्र का चिंतन करना चाहिए।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने अपने अगले ट्वीट में कहा, जहां तक वॉइस सैंपल की बात है तो आपका झूठ एक बार फिर पकड़ा गया। क्या आप बताएंगे की आप की पुलिस ने मुझे कब और कितने नोटिस वॉइस सैंपल के लिए दिए? आपने न्यायालय में सैंपल लेने के लिया जो अर्जी लगाई थी, उसे 2021 में ही खारिज कर दिया था। कम से कम आप न्यायपालिका का तो सम्मान करते।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें