फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से लूट: नागौर में बैंक के पास खड़ी कार से नौ लाख रुपये लेकर भागे लुटेरे, वारदात सीसीटीवी में कैदे

Mon, 18 Apr 2022 06:02 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

लूट की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पहचान कर आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में कैद लुटेरे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के नागौर में एक व्यापारी के साथ नौ लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है। लुटेरों ने पीड़ित की कार से रुपये भरा बैग पार कर दिया। वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। उसी आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लुटेरों की पहचान शुरू कर दी है।  सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।  

विज्ञापन


पीड़ित रविंदर गौड ने बताया कि उसकी इनाणा के पास जीएसएस के पास शुभ लक्ष्मी फार्मा की फैक्ट्री है। उसने किसानों को पैसे देने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा से सुबह नौ लाख रुपए निकलवाए थे। उसने बताया कि उसका दूसरा खाता एचडीएफसी बैंक में है। 

वह कुछ जानकारी लेने के लिए बैंक गया था। वहां से वापस आकर उसने कार में बैग रखा और दूसरी तरफ ड्राइवर साइड से जाकर गाड़ी में बैठने लगा। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक पीछे से आए और कार में रखा नौ लाख रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गए। उसने बाइक का नंबर आरजे 37 1428 बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ विनोद कुमार सीपा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें