फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur News: अभिभाषक संघ के अध्यक्ष चुने गए नीरज शर्मा, प्रतिद्वंदी को 47 मतों से हराया, जीत के बाद मनाया जश्

Fri, 08 Dec 2023 10:12 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

Dholpur News: अभिभाषक संघ धौलपुर के अध्यक्ष नीरज शर्मा को चुना गया है। शर्मा ने अपने प्रतिद्वंदी देवेंद्र सिंह कुलश्रेष्ठ को 47 मतों से हराया है। 
विज्ञापन
नीरज शर्मा ने जीत के बाद मनाया जश्न। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिभाषक संघ धौलपुर का वार्षिक चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। चुनाव में 502 में से 434 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव अधिकारी जंडैल सिंह गुर्जर एडवोकेट ने बताया कि धौलपुर अभिभाषक संघ के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर नीरज शर्मा ने अपने प्रतिद्वंदी देवेंद्र सिंह कुलश्रेष्ठ को 47 मतों से पराजित किया है।

विज्ञापन


नीरज शर्मा ने 238 और देवेंद्र कुमार कुलश्रेष्ठ ने 191 मत प्राप्त किया, जबकि पांच मत निरस्त किए गए। महासचिव पद पर सतीश कुमार शर्मा ने महेश ठाकुर को 55 मतों से पराजित किया है। सतीश कुमार शर्मा को 238 और महेश ठाकुर को 183 मत प्राप्त हुए, 13 मतों निरस्त किर दिया गया। कोषाध्यक्ष पद पर योगेश कुमार त्यागी ने स्मिथ अग्रवाल को 48 मतों से पराजित किया है। योगेश को 233 और अग्रवाल को 185 वोट मिले, 16 वोट निरस्त कर दिए गए।

पुस्तकालय सचिव पद पर मोहम्मद आसिफ ने बंसीलाल को 37 मतों से पराजित किया है। मोहम्मद आसिफ को 227 और बंसीलाल को 190 मत प्राप्त हुए, मत निरस्त कर दिए गए। कुमारी नीरज ने चंद्रशेखर से पांच मतों से पराजित किया है। कड़े मुकाबले में कुमारी नीरज ने 217 मत प्राप्त किया, जबकि चंद्रशेखर को 212 मत मिले पांच मत निरस्त किए गए। 
विज्ञापन


अध्यक्ष नीरज शर्मा ने सभी अधिवक्ताओं से आशीर्वाद लिया और कहा कि यह जीत धौलपुर अभिभाषक संघ के समस्त अधिवक्ताओं और उनके प्रयास की जीत है। उन्होंने ने कहा कि अभिभाषक संघ के समस्त अधिवक्ताओं के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलूंगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें