फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, फोटो-वीडियो वायरल करने की दी थी धमकी

Tue, 31 Jan 2023 10:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

मृतक युवती के पिता ने 29 जनवरी को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपी युवक ने युवती को प्रेम जाल में फंसा कर संबंध बनाए। फिर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इससे परेशान होकर युवती ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
नागौर कोतवाली थाना - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर कोतवाली थाना पुलिस ने एक युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नागौर के राठौड़ी कुआ त्यागी मार्केट इलाके का रहने वाला है। आरोपी ने युवती से दुष्कर्म कर उसका वीडियो और फोटो बना लिए थे। आरोपी युवक उन्हें वायरल करने की धमकी देकर युवती पर शादी करने का दबाव बना रहा था। इस स्थिति से परेशान होकर युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। आरोपी के पास से वीडियो बनाने में प्रयुक्त मोबाइल बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में 29 जनवरी को मृतक युवती के पिता ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उसकी बेटी बीए फाइनल की पढ़ाई कर रही थी। आरोपी भवानी सिंह ने युवती को प्रेम जाल में फंसा कर संबंध बनाए। उसके बाद फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार बलात्कार किया और अपहरण की धमकी दी। इससे परेशान होकर युवती ने कीटनाशक गोलियां खा लीं। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी राममूर्ति जोशी द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा और सीओ विनोद कुमार सीपा की देखरेख तथा थानाधिकारी शिव सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी युवक भवानी सिंह को नागौर कस्बे से हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें