राजस्थान रोडवेज के प्रबंध निदेशक IAS नथमल डिडेल ने बताया कि मानवीयता के आधार पर नौ मृतक आश्रितों को नियुक्ति दी गई है। उन्होंने बताया कि जुलाई 2021 से अब तक कुल 482 मृतक आश्रितों को अनुकंपा नियुक्तियां दी गई हैं।
राजस्थान रोडवेज की सेवा में रहते हुए निधन होने वाले मृतक कर्मचारियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति दी गई है। कुल नौ आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति देने के आदेश जारी हुए हैं। इनमें दो को कंडक्टर, छह को जूनियर असिस्टेंट और एक को फोर्थ क्लास कर्मचारी के पदों पर नियुक्ति दी गई है।
विज्ञापन
जुलाई 2021 से अब तक 482 मृतक आश्रितों को मिलीं अनुकंपा नियुक्तियां
राजस्थान रोडवेज के प्रबंध निदेशक IAS नथमल डिडेल ने बताया कि मानवीयता के आधार पर नौ मृतक आश्रितों को नियुक्ति दी गई है। डिडेल ने बताया कि जुलाई 2021 से अब तक कुल 482 मृतक आश्रितों को अनुकंपा नियुक्तियां दी गई हैं। इनमें छह ड्राइवर , 132 कंडक्टर, 159 जूनियर असिस्टेंट, 10 सहायक यातायात निरीक्षक (ATI), 26 आर्टिजन ग्रेड-।।।, एक संगणक, पांच उप भंडार निरीक्षक और 143 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पदों पर अनुकंपा नियुक्ति दी जा चुकी हैं।