फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 25 हजार रुपये लूटने के लिए पड़ोसी ने की हत्या, शव नाले में फेंका और घर जाकर सो गया

Fri, 22 Jul 2022 05:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

आरोपी मृतक के साथ एटीएम से रुपये निकालने गया था, 25 हजार रुपये देखकर उसकी नीयत खराब हो गई। इसके बाद उसने साथी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के विश्वकर्मा थाना इलाके से 19 जुलाई से लापता व्यक्ति का शव पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित नाले से बरामद किया है। सुभाष यादव (45 ) की पत्थर से सिर कुचलने के बाद पड़ोसी ने ही हत्या की थी। जिसके बाद शव को नाले में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन


डीसीपी वेस्ट वंदिता राणा ने बताया, 19 जुलाई को सुभाष यादव एटीएम से रुपये निकालने के लिए गया था। वहां से उसने 25 हजार रुपये निकाले। उसके साथ पड़ोस में रहने वाले विक्रांत भी मौजूद था, रुपए देखकर उसकी नियत खराब हो गई। रास्ते में उसने पत्थर से सिर कुचलकर सुभाष की हत्या कर दी और रुपये लेकर फरार हो गया। 
 
विक्रांत ने हत्या कर सुभाष का शव नाले में फेंका और फिर घर जाकर सो गया। 20 जुलाई को सुभाष का बेटा हरियाणा से घर आया, लेकिन सुभाष उसे घर पर नहीं मिला। उसने पिता को काफी तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिले। आखिर में 21 जुलाई को उसने विश्वकर्मा थाने में पिता की गुमशुदगी का केस दर्ज कराया। 
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाले। सुभाष और विक्रांत की मोबाइल लोकेशन भी एक साथ दिखाई दी। पुलिस ने शुक्रवार को विक्रांत को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी विक्रांत की निशानदेही पर सुभाष का शव नाले से बरामद कर लिया। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 25 हजार रुपये के लालच में उसने सुभाष कही हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें