फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: तीन बेटियों को पानी की टंकी में फेंका, फिर मां ने भी कर ली आत्महत्या, दो साल की थी सबसे छोटी बच्ची 

Fri, 06 May 2022 03:40 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

बाड़मेर के बायतु इलाके में एक मां ने तीन बच्चों के साथ खुदकुशी कर ली। महिला ने पहले तीन बेटियों को पानी की टंकी में फेंका फिर खुद भी कूद गई। महिला अपने पति की शराब पीने की आदत से परेशान थी।
विज्ञापन
घटना स्थल की जांच करती पुलिस। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़मेर के बायतु इलाके में एक दिल दहला देने वाला सामने आया है। यहां एक मां ने तीन बच्चों के साथ खुदकुशी कर ली। एक-एक कर उसने महिला ने अपने तीन बच्चों को पानी की टंकी में फेंका फिर खुद भी कूद गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति की शराब पीने की आदत से परेशान थी।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार मामला बायतु इलाके के अकदड़ा गांव का है। मृतका जस्सी पत्नी कोशलाराम मेघवाल और तीन बेटियों ज्योत्सना (6),  मोनिका (4) और दीक्षा (2) के साथ रहती थी। शुक्रवार अल सुबह महिला ने अपनी तीन बच्चियों के साथ पानी की टंकी कूदकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार रात को विवाहिता का शराब पीने को लेकर उसके पति से झगड़ा भी हुआ था। उसके आदतन शराबी होने के कारण वह परेशान थी। इसी के चलते उसने ऐसा कदम उठाया। 

मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात को 11 बजे के करीब परिवार के लोग घर सो गए थे। सुबह उसकी नींद खुली तो सुबह पति की नींद खुली तो उसे पत्नी और बच्चे नहीं दिखे। कुछ देर तलाशन के बाद पानी के टांके में चारों के शव पड़े हुए मिले। उसके रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें