फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: मां के बिजनेस पार्टनर ने युवती से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर बार-बार की दरिंदगी

Thu, 02 Jun 2022 05:36 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसे घुमाने-फिराने के बहाने अपने घर ले गया, जहां उसने दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी ब्लैकमेल कर बार-बार उसके साथ दरिंदगी करने लगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में 18 साल की लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां के साथ बिजनेस करने वाले ने ही उसे हवस का शिकार बनाया। अश्लील वीडियो के आधार पर उसने लड़की के साथ कई बार दरिंदगी की।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी उसकी मां का बिजनेस पार्टनर है। पिछले छह सालों से मां के साथ वह कुर्ती का बिजनेस कर रहा है। बिजनेस पार्टनर होने के कारण आरोपी घर पर अक्सर आया जाया करता था।

पीड़िता ने बताया कि अप्रैल में आरोपी उसे घुमाने फिराने के बहाने अपने घर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसकी वीडियो भी बना ली और उसे ब्लैकमेल करने लगा। उसके बाद उसने कई बार होटल ले जाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद परेशान होकर पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती सुनाई। तब परिजनों ने थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें