फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सीएम गहलोत बोले- राजस्थान मॉडल देश भर में लागू करे केंद्र सरकार, विकास कार्यों का किया लोकार्पण

Tue, 13 Sep 2022 10:36 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के ऐतिहासिक आयोजन से ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिला है। यही खिलाड़ी भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक विजेता बनेंगे। देश में पहली बार राजस्थान में इस अभूतपूर्व आयोजन से गांव-ढाणी में खेलों का माहौल बना है।
विज्ञापन
नागौर और दूदू में पहुंचे थे सीएम अशोक गहलोत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को नागौर के नावां और जयपुर के दूदू में ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल गतिविधियों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्हांने विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास, लोकार्पण और भूमि पूजन भी किया। समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा, प्रदेश में शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, बिजली, पानी, कृषि और रोजगार सहित सभी क्षेत्रों में राजस्थान को अग्रणी बनाने के लिए किसी भी तरह की कमी नहीं रखी जा रही है। केंद्र सरकार को राजस्थान की जनकल्याणकारी योजनाओं के मॉडल को पूरे देश में लागू करना चाहिए, ताकि हर वर्ग को संबल मिल सके।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के ऐतिहासिक आयोजन से ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिला है। यही खिलाड़ी भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक विजेता बनेंगे। देश में पहली बार राजस्थान में इस अभूतपूर्व आयोजन से गांव-ढाणी में खेलों का माहौल बना है। राज्य सरकार द्वारा अब हर साल ग्रामीण खेलों का आयोजन किया जाएगा। ग्रामीण ओलंपिक के सफल आयोजन के बाद शहरी ओलंपिक पर भी विचार कर रहे हैं। खेल जात-पात, धर्म, अमीरी और गरीबी से अलग है। खेले के दौरान सिर्फ खिलाड़ी ही मैदान में उतरता है।  

खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए अहम निर्णय
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार खेलों के प्रति सकारात्मक माहौल बनाने के लिए अहम निर्णय ले रही है। ग्रामीण ओलंपिक इस दिशा में एक मजबूत कदम है। इनमें हर आयु वर्ग के लगभग 30 लाख खिलाड़ियों का पंजीकरण खेल के स्वर्णिम भविष्य की ओर इंगित कर रहा है। हमारी सरकार खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन में कोई कमी नहीं आने देगी।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में 2 प्रतिशत आरक्षण, 229 खिलाड़ियों को आउट-ऑफ-टर्न नियुक्ति, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ पदक विजेताओं, गुरू वशिष्ठ, महाराणा प्रताप अवॉर्ड में सम्मान राशि बढ़ाने और मेजर ध्यानचंद स्टेडियम योजनांतर्गत प्रत्येक ब्लॉक में खेल स्टेडियम बनाने सहित कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। पदक विजेता खिलाड़ियों को संविदा नियुक्तियों में भी प्राथमिकता मिलेगी।

ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करें केंद्र सरकार
गहलोत ने पीएम मोदी से राजस्थान के 13 जिलों के हित में राजस्थान पूर्वी नहर परियोजना (ईआरसीपी) को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की अपील की। उन्होंने कहा, राजस्थान की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए जल जीवन मिशन के तहत 'हर घर नल' पहुंचाने के लिए राज्य को विशेष श्रेणी में रखकर सहयोग करें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री अहिंसा का माहौल बनाने के लिए देशवासियों को संबोधित करें। 


नागौर को मिली यह सौगातें 

इनका किया लोकार्पण 
  • उप तहसील मारोठ
  • ब्लड बैंक कुचामन सिटी
  • बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय कुचामन
  • नव क्रमोन्नत वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश और अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय नावां
  • नव क्रमोन्नत अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायालय कुचामन

सीएम ने इनका किया शिलान्यास
  • सीएचसी भवन कुकनवाली
  • कुचामन से सुरेरा तक 34 किमी सड़क का विकास व उन्नयन कार्य, लागत 37 करोड़  
  • जयपुर से नावां 10 किमी सड़क का विकास व उन्नयन कार्य, लागत 10 करोड़  
  • कुचामन तहसील के गांव-ढाणियों के लिए पेयजल योजना, लागत 116.85 करोड़  
  • नगर परिषद कुचामन में 25 किमी सड़कें, लागत 7.5 करोड़  
  • नगर पालिका नावां में स्वीकृत सड़कें, लागत 4.5 करोड़   

इनका किया भूमि पूजन
  • राजकीय कन्या महाविद्यालय कुचामन
  • राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय नावां
  • राजकीय कृषि महाविद्यालय नावां
  • राजकीय वेटनरी महाविद्यालय नावां
  • राजकीय उप जिला चिकित्सालय नावां
  • खेल स्टेडियम कुचामन सिटी, लागत 1.5 करोड़  

ट्रॉमा सेंटर कुचामन सिटी
  • पांचोता कुंड का जीर्णोद्धार व विकास कार्य, लागत 7.5 करोड़ 
  • जोगेश्वर धाम पर्यटन स्थल का जीर्णोद्धार व विकास कार्य, लागत 56 लाख 
  • खेल स्टेडियम नावां, लागत एक करोड़  

दूदू में शिलान्यास
  • उप जिला अस्पताल दूदू का नवीन भवन, लागत 40 करोड़ 93 लाख 
  • राजकीय कन्या महाविद्यालय दूदू, लागत 4 करोड़ 50 लाख  
  • दूदू ब्लॉक में अम्बेडकर भवन, लागत 49.62 लाख  
  • फागी ब्लॉक में अम्बेडकर भवन, लागत 37.04 लाख  
विज्ञापन

दूदू में लोकार्पण
  • राजकीय महाविद्यालय दूदू में विज्ञान संकाय
  • राजकीय कन्या महाविद्यालय दूदू का अस्थाई भवन
  • राजकीय महाविद्यालय फागी में विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें