फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 'ऐसा लगता है जैसे जिंदगी भर के लिए मंत्री बन गए हों' विधायक वाजिब अली बोले- कई मंत्री काम ही नहीं करते

Tue, 19 Jul 2022 04:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

उन्होंने कहा, सरकार रिपीट होने के लिए अकेले मुख्यमंत्री की मेहनत नहीं होती, सबकी बराबर की मेहनत होना जरूरी है। हम कर रहे हैं, लेकिन जो नहीं कर रहे उन्हें खामियाजा भुगतना होगा।
विज्ञापन
विधायक वाजिब अली ने शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला पर साधा निशाना। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा से कांग्रेस में शामिल होने वाले विधायक वाजिब अली ने अपनी ही सरकार के मंत्रियों पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, शिक्षा मंत्री बडी कल्ला समेत कई मंत्रियों का रवैया ठीक नहीं है। अल्पसंख्यकों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस को बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा। बता दें कि दो पहले सरकार से नाराज चल रहे मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने मंत्री शांति धारीवाल का एलाइनमेंट गड़बड़ होने की बात कही थी। अब विधायक वाजिब अली ने भी सरकार के मंत्रियों को कटघरे में खड़ा किया है। विधायकों को की खिलाफत सीएम गहलोत के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। 

विज्ञापन


वाजिब अली ने शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला का नाम लेते हुए कहा, कल्ला समेत सरकार के कई मंत्री हैं, जिनके विभाग में कोई काम नहीं होते। कई मंत्री तो ऐसे हैं, जिनसे काम कराना तो दूर उनसे मिलना भी आसान नहीं है। उनका रवैया ऐसा है जैसे वह जिंदगी भर के लिए मंत्री बन गए हों, लेकिन उन्हें याद रखना होगा कि जनता ने यहां तक पहुंचाया है है और सरकार ने कड़ी मेहनत की है।

उन्होंने कहा, सरकार रिपीट होने के लिए अकेले मुख्यमंत्री की मेहनत नहीं होती, सबकी बराबर की मेहनत होना जरूरी है। हम मेहनत कर रहे हैं, लेकिन जो मंत्री ऐसा नहीं कर रहे हैं उन्हें खामियाजा भुगतना होगा। उन्होंने कहा, कि मैं मंत्रियों के नाम नहीं लेना चाहता, लेकिन बहुत से मंत्री हैं जिनके विभाग में बड़ी समस्याएं चल रही हैं, न वह मंत्री जनता के प्रति जवाबदेह हैं, न उनसे जल्दी मिला जा सकता है और न ही वह काम करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें