फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बाप बना विधायक बेटे का दुश्मन...पिता ने कांग्रेस आब्जर्वर से कहा- टिकट दिया तो हम हराएंगे

Thu, 24 Aug 2023 12:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

सवाईमाधोपुर जिले में खंडार कस्बे की खंडार फोर्ट होटल में बुधवार शाम कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ। इसमें खंडार विधायक अशोक बैरवा के पिता डालचंद बैरवा ने अपने ही विधायक बेटे अशोक बैरवा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पर्यवेक्षक से कांग्रेस का टिकट अपने बेटे विधायक और पूर्व सूचना जनसंपर्क मंत्री रहे अशोक बैरवा को नहीं देने की गुजारिश की।
विज्ञापन
विधायक अशौक बैरवा और उनके पिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस विधायक अशोक बैरवा के पिता ने आगामी विधानसभा चुनाव में बेटे को टिकट देने पर विरोध तक करने की चेतावनी दे डाली। ब्लॉक स्तरीय बैठक में विधानसभा पर्यवेक्षक चतरूलाल बागड़ा, जिलाध्यक्ष गिर्राज गुर्जर और ब्लॉक अध्यक्ष युवराज चौधरी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने की अपील की। इसी के साथ ही विधानसभा उम्मीदवार के बारे में जानकारी ली। पर्यवेक्षक ने मजाकिया लहजे में वर्तमान विधायक अशोक बैरवा को फिर से उम्मीदवार बनाने की बात कही, तो कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने इस पर नाराजगी जताई।

विज्ञापन


कांग्रेस कार्यक्रताओं ने बताया कि एक ही आदमी का टिकिट पाने का ठेका नहीं है। अबकी बार परिवर्तन होना चाहिए। माहौल को बिगड़ते देखकर पर्यवेक्षक द्वारा कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन बात की गई। इसमें भी वर्तमान विधायक अशोक बैरवा के प्रति कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई।

इसके बाद पर्यवेक्षक ने उम्मीदवारों से आवेदन मांगा, जिसमें वर्तमान विधायक के छोटे भाई की पत्नी भोमेश तिलकर, छोटे भाई सुनील तिलकर, आशीष टटवाल, शिवचरण बैरवा, बुद्विराम कलौसिया और सीताराम बैरवा ने पर्यवेक्षक को अपने आवेदन सौंपे और खुद की दावेदारी मजबूत बताते हुए टिकट देने की अपील की।
विज्ञापन


विधायक के पिता की बात सुनकर वर्तमान विधायक से नाराज लोगों नें तालियां बजाईं
पर्यवेक्षक से बाते करते हुए वर्तमान विधायक अशोक बैरवा के पिता डालचंद बैरवा ने अपने बेटे अशोक बैरवा को फिर से कांग्रेस का उम्मीदवार बनाने का विरोध किया। इस दौरान उन्होंने पर्यवेक्षक से कहा कि यदि उनके बेटे अशोक बैरवा को कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया, तो कांग्रेस पार्टी को हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी अशोक बैरवा को उम्मीदवार बनाती है, तो वे खुलकर अशोक बैरवा का विरोध करेंगे। इस पर वर्तमान विधायक से नाराज लोगों नें जमकर तालियां बजाईं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें