फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भाजपा की फजीहत, प्रदेश अध्यक्ष CP जोशी की नियुक्ति से पहले कर दी कार्यकारणी की घोषणा? जानें मामला

Sat, 02 Mar 2024 11:30 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan BJP News:  राजस्थान भाजपा की नई टीम के एलान में एक गड़बड़ ने पार्टी की फजीहत करा दी। अब पार्टी की ओर से जारी लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जानें क्या है पूरा मामला? 
विज्ञापन
भाजपा की नई टीम का एलान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan BJP News: राजस्थान सगठन में बड़े फेरबदल करने के कारण भाजपा की सोशल मीडिया पर फजीहत हो गई। ऐसा हुआ सिर्फ एक तारीख के कारण, जिसे लेकर कहा जा रही है कि प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने अपनी नियुक्ति से पहले ही कार्यकारणी की घोषणा कर दी। आइए, यहां जानते हैं कि भाजपा से क्या चूक हुई? क्यों नियुक्ति से पहले कार्यकारणी की घोषणा की बात कही जा रही? संगठन में भाजपा ने क्या बदलाव किए हैं? 

विज्ञापन




सबसे पहले जानिए भाजपा से क्या चूक हुई?
दरअसल, शुक्रवार देर रात राजस्थान भाजपा की नई टीम का एलान किया गया। इसे लेकर जो सूची जारी की गई उसमें 1.3.2023 की तारीख पड़ी है और यही भाजपा की फजीहत का कारण बन गया। अगर, आखिर में लिखे एक अंक तीन की जगह चार होता तो ऐसा नहीं होता।    

 
विज्ञापन


नियुक्ति से पहले घोषणा की बात क्यों कही जा रही?
ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को हटाकर सीपी जोशी को 23 मार्च 2023 को अध्यक्ष बनाया गया था। अब भाजपा की नई टीम को लेकर जो सूची जारी की गई है वह एक मार्च 2023 की डेट पड़ी है। इसलिए सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि सीपी जोशी ने प्रदेश अध्यक्ष बनने से पहले ही अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर डाली। यह दोनों सूची अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। 

भाजपा ने सुधारी भूल 
सोशल मीडिया पर सूची वायरल होने के बाद भाजपा ने इस भूल में सुधार किया है। नई डेट के साथ सूची जारी की गई हैं। इसमे एक मार्च 2024 की तारीख पड़ी हुई है। 

विज्ञापन


संगठन में भाजपा ने क्या बदलाव किए? 
लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान भाजपा की नई टीम तैयार हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने 11 नए समेत कुल 30 नेताओं को अपनी टीम में जगह दी है। इसमें नारायण पंचारिया, बाबा बालकनाथ योगी, चुन्नीलाल गरासिया, मुकेश दाधीच, सरदार अजयपाल सिंह, प्रभुलाल सैनी, सीआर चौधरी, मोतीलाल मीणा, ज्योति मिर्धा, नाहरसिंह जोधा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। 

ये नेता बनाए गए महामंत्री 
दामोदर अग्रवाल, जितेंद्र गोठवाल, श्रवण सिंह बगड़ी, संतोष अहलावत और ओमप्रकाश भड़ाना को महामंत्री बनाया गया है।
  
इन्हें प्रदेश मंत्री बनाया गया 
विजेंद्र पूनियां, वासुदेव चावला, पिंकेश पोरवाल, भूपेंद्र सैनी, महेंद्र कुमावत, अनंतराम विश्नोई, सावलाराम देवासी, अनुसुइया गोस्वामी, स्टेफी चौहान, अजीत मांडण, मिथलेश गौतम, आईदान सिंह भाटी और अनिता कटारा को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। पकंज गुप्ता कोषाध्यक्ष और अनिल सिसोदिया को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें