फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के आठ सदस्य पुलिस हिरासत में, गिरोह में 6 महिलाएं

Sat, 02 Mar 2024 11:09 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

Pali: बर थाना पुलिस ने चेन स्नेचिंग करने वाली अंतर्राज्यीय गैंग के आठ सदस्यों को नाकाबंदी करके हिरासत में लिया है, इनमें 6 महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
पकड़े गए आराेपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की बर थाना पुलिस ने पुलिस कंट्रोल रूम से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए हाईवे पर नाकाबंदी करके चेन स्नेचिंग करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। बर के थाना अधिकारी रोडूराम ने टीम के साथ हाईवे पर की गई नाकाबंदी के दौरान टीम को एक स्कॉर्पियो आती दिखाई दी, जो पुलिस टीम को देखकर रुक गई। शक होने पर जब टीम स्कॉर्पियो की तरफ बढ़ी तो कार चालक ने कार को घुमाकर भगाने का प्रयास किया जिस पर पुलिस टीम ने कार को घेरकर रोक लिया।

विज्ञापन


गाड़ी की तलाशी लेने पर अंदर बैठे दो पुरुष व 6 महिलाओं से पूछताछ करने पर उनके हावभाव संदिग्ध प्रतीत हुए। इस पुलिस ने कार की तलाशी ली। तलाशी में पुलिस को चेन स्नेचिंग से संबंधित सामान भी बरामद हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने चेन स्नेचिंग करना स्वीकार किया। इसी दौरान पाली जिला पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बताया कि ये सभी लोग पाली जिले में कई जगहों पर चेन स्नेचिंग की वारदात करके आए हैं। इसके बाद पाली पुलिस स्कार्पियो सहित सभी आरोपियों को अपने साथ ले गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें