फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maninderjit Singh Bitta: 'भारत देश है, कोई धर्मशाला नहीं...इसीलिए CAA लागू होना चाहिए'

Wed, 31 Jan 2024 07:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

एक दिवसीय दौरे पर बुधवार को दौसा आए ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने मेहंदीपुर बालाजी धाम के दर्शन किए। इसके बाद मीडिया कर्मियों से मुखातिब हुए बिट्टा ने कहा, जो भी व्यक्ति देशहित के लिए काम करता है, उसका सभी को साथ देना चाहिए। अब सीएए लागू हो जाना चाहिए।
विज्ञापन
एमएस बिट्टा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा बुधवार को मेहंदीपुर बालाजी धाम पहुंचे। जहां उन्होंने बालाजी महाराज के दर्शन व पूजन किए। इसके बाद मौके पर मीडिया कर्मियों से रूबरू हुए बिट्टा ने कहा, जो भी व्यक्ति देशहित के लिए काम करता है, उसका सभी को साथ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के कारण हजारों सालों तक रामलला का अपमान होता रहा, उन्हें आने वाली नई पीढ़ी कभी माफ नहीं करेगी। अयोध्या के बाद अब देशवासियों को काशी और मथुरा का इंतजार है।

विज्ञापन


बिट्टा ने सीएए लागू करने के सवाल पर कहा कि सीएए बिल्कुल लागू होना चाहिए। अब तो हर काम राष्ट्रहित के लिए होगा। हिंदुस्तान कोई धर्मशाला नहीं है। ऐसे में अब पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका व अन्य देशों से आए लोगों को बाहर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में रहने वाला व्यक्ति चाहे वो हिंदू हो, सिक्ख हो, ईसाई हो या फिर मुसलमान सभी का समान हक है। लेकिन अगर कोई बाहर से आकर भारत में रहेगा तो हिंदुस्तान को धर्मशाला नहीं बनने देंगे। यही वजह है कि अब सीएए लागू होना चाहिए। भारत को मजबूत करने के लिए हमें इस कानून को हर हालत में मानना होगा।

एमएस बिट्टा ने कहा कि आज विश्व के अंदर भारत एक शक्ति बन चुका है। कई वर्षों पहले भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था। अंग्रेज यहां आए और लूटकर चले गए, लेकिन आज भारत को सोने का शेर कहा जाता है। देश में सीएए जल्द लागू होना चाहिए और जो भी सियासी पार्टियां इसका विरोध कर रही हैं, वो भारत माता के साथ गद्दारी कर रही हैं। इसलिए भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए हम सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन


गलत के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत
उन्होंने कहा कि देश में जो भी काम गलत हो, उसके खिलाफ सभी को आवाज उठानी होगी और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करवानी चाहिए। वहीं, उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण का किसी भी मुसलमान भाई ने विरोध नहीं किया। मुस्लिम भाइयों ने राम मंदिर निर्माण पर कहा कि ये सही हुआ है। ऐसे में आज जरूरत है कि मजहब के इतर गलत लोगों के खिलाफ आवाज उठाई जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें