फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: फर्जी मार्कशीट लगाकर 14 साल तक करता रहा सरकारी नौकरी, ऐसे खुली आरोपी की पोल

Wed, 20 Jul 2022 09:33 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

दसवीं और बारहवीं के फर्जी मार्कशीट लगाकर व्यक्ति ने दिल्ली के पुस्तकालय विभाग में नौकरी पा ली। आरोपी के गांव के व्यक्ति ने ही आरटीआई लगाकर मामले की पोल खोली।
विज्ञापन
फर्जी मार्कशीट से ली नौकरी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दिल्ली पुस्तकालय विभाग में एक व्यक्ति ने सरकारी नौकरी ले ली। मामला का खुलासा होने पर कर्मचारी के खिलाफ जयपुर के आमेर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरटीआई के जरिये आरोपी की ओर से फर्जी दस्तावेज लगाने का खुलासा हुआ।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बांस की ढाणी निवासी हेमराज मीणा की ओर से एक शिकायत दी गई। शिकायत में परिवादी ने बताया कि उसके गांव का ही रहने वाला बद्री प्रसाद साल 2008 में फर्जी दस्तावेज लगाकर दिल्ली पुस्तकालय विभाग में लाइब्रेरियन के पद पर भर्ती हुआ था। परिवादी ने जब मामले को लेकर आरटीआई लगाते हुए दस्तावेज की जानकारी मांगी तो सामने आया कि बद्रीप्रसाद ने दसवीं बोर्ड के जो नंबर दस्तावेज में लगाएं है, उन नंबर से माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में किसी भी व्यक्ति का परीक्षा नहीं दिया है। इसके साथ ही बद्री ने 12वीं की मार्कशीट भी फर्जी बनवाई है।

परिवादी मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंच गया लेकिन वहां केस नहीं दर्ज किया गया। उसके बाद परिवादी ने अदालत की सहायता से केस दर्ज कराया है। आमेर पुलिस परिवादी की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें