फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: यूथ कांग्रेस जिला महासचिव की कार तेज धार में बही, पत्नी की मौत, पांच बच्चों से मां का आंचल छिना

Wed, 20 Jul 2022 08:28 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर

सार

पति-पत्नी शिव मंदिर गए थे, लौटते समय हादसा हुआ। लोगों ने मना भी किया कि धार तेज है लेकिन पति ने उफनते नाले में कार निकालने की कोशिश की।
विज्ञापन
तेज धार में कार बही - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालोर में यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव और उनकी पत्नी कार सहित नाले में बह गए। हालांकि, जिला महासचिव 300 मीटर बाद कार से सुरक्षित निकल आए लेकिन पत्नी की कार में ही मौत हो गई।

विज्ञापन

मामला जालोर के जसवंतपुरा इलाके का है। जालोर-सिरोही यूथ कांग्रेस जिला महासचिव सोमता निवासी दिनेश कुमार पुरोहित (40) अपनी पत्नी भंवरी देवी (35) के साथ मंगलवार को सोमता गांव के महादेव मंदिर में दर्शन करने के गए थे। दोनों घर लौट रहे थे, तभी दोपहर 12 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। जिससे नाला उफनकर सड़क पर बहने लगा था। इसी दौरान पति ने तेज धार के बीच से ही कार निकालनी चाही। जिसके बाद कार तेज धार में बह गई। कुछ दूर आगे जाकर दिनेश तो कार से निकल गए पर पत्नी भंवरी देवी फंसी रहीं। वो पीछे की सीट पर बैठी थीं। कांच बंद होने के कारण वह बाहर नहीं निकल पाईं। 

 

स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े और भंवरी को रामसेन गवर्नमेंट हॉस्पिटल ले गए ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मौके पर खड़े लोगों ने तेज धार होने के कारण दिनेश को आगे बढ़ने से मना किया था। फिर भी दिनेश नहीं माने। उन्हें लगा था कि धार कम है। दिनेश के पांच बच्चे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें