फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: धार्मिक नगरी पुष्कर में मकर संक्रांति की धूम, स्थानीय लोगों ने विदेशी पर्यटकों के साथ उठाया पतंगबाज

Sun, 14 Jan 2024 07:32 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

शहर में रविवार सुबह से ही पतंगबाजी का दौर शूरू हो गया। स्थानीय और विदेशी पर्यटक छतों पर चढ़ गए और रंग-बिरंगी व छोटी-बड़ी पतंगें उड़ाकर ये काटा वो काटा की आवाज छतों से आने लगी। सुबह से चला पतंगबाजी का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन
विदेशी पर्यटकों ने भी की पतंजबाजी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार्मिक नगरी पुष्कर समेत देशभर में रविवार को मकर संक्रांति का महापर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। कल सोमवार को भी मकर संक्रांति का पर्व मनाकर दान पुण्य किया जाएगा। इस मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पवित्र पुष्कर सरोवर में स्नान भी करेंगे। मकर संक्रांति के मौके पर विदेशी पर्यटकों ने भी जमकर पतंगबाजी का लुफ्त उठाया। 

विज्ञापन


शहर में रविवार सुबह से ही पतंगबाजी का दौर शूरू हो गया। स्थानीय और विदेशी पर्यटक छतों पर चढ़ गए और रंग-बिरंगी व छोटी-बड़ी पतंगें उड़ाकर ये काटा वो काटा की आवाज छतों से आने लगी। सुबह से चला पतंगबाजी का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। विदेशी पर्यटक भी पतंगबाजी में पीछे नहीं रहे, उन्होंने होटलों और घरों की छत से पतंगबाजी का लुफ्त उठाया। 

विदेशियों ने जमकर उठाया पतंगबाजी का लुत्फ
विदेशियों ने भी पतंगबाजी में चीनी मांझा काम में नहीं लेकर सादा डोर के साथ रंग-बिरंगी, विभिन्न डिजाइनों की पतंगबाजी की। विदेशियों में रंग-बिरंगी मांझे से भरी चरकियों के साथ पतंगबाजी करने होड़ सी मची रही। पतंगबाजी के साथ इन पर्यटकों ने डीजे की धुन पर जमकर डांस भी किया।
विज्ञापन


पुष्कर सरोवर में स्नान और दान पुण्य कल
मकर संक्रांति के उपलक्ष में पुष्कर सरोवर में स्नान और दान पुण्य का विशेष धार्मिक महत्व है। सोमवार को सरोवर में विशेष धार्मिक स्नान होगा। सुबह ब्रह्म मुहूर्त के साथ स्नान शुरू होगा जो देर शाम तक चलेगा। इस दौरान सरोवर में स्नान के बाद तिल के लड्डू, गुलगुले के अलावा गायों को हरा चारा खिलाने विशेष धार्मिक महत्व है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें