सवाई माधोपुर की मानटाउन थाना पुलिस ने डंपर चोरी के मामले में 10 हजार के इनामी आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर हरियाणा जेल से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी निज्जल उर्फ वकील हरियाणा के जैवत जिले का रहने वाला है।
मानटाउन थाना अधिकारी महेंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी ने 12 मार्च 2023 को ट्रक यूनियन चकचेनपुरा से एक डंपर चोरी किया था। पीड़ित डंपर मालिक आसिफ खान निवासी रसूलपुरा ने मानटाउन थाने में डंपर चोरी का केस दर्ज कराया गया। मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी निज्जल उर्फ वकील को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।