कोटा के उद्योग नगर इलाके में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका एक महीने से अपने प्रेमी के साथ लिव इन में रह रही थी। मंगलवार सुबह कोई महिला के नहीं दिखाई देने पर मकान मालिक ने दरवाजा खटखटाया।
काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तुड़वाकर कमरे में दाखिल हुई तो महिला ली लाश पड़ी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
उद्योग नगर थाना प्रभारी मनोज सिंह सिकरवार ने बताया, मृतका अविनाश बैरागी नाम के युवक के साथ बीते एक महीने से लिव इन रह रही थी। उसने कंसुआ इलाके में किराए पर एक कमरा लिया था। उन्होंने बताया कि महिला के सिर पर किसी भारी हथियार से वार किया गया है।
जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसके साथ रह रहा अविनशा कमरा बंद कर मौके से फरार हो गया। सुबह देर तक कमरा नहीं खुलने के कारण मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे से मिला की लाश बरामद की। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी प्रेमी की तलाश शुरू कर दी है।