फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कोटा में अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, शादी समारोह से लौट रहे दो लोगों की मौत

Tue, 29 Nov 2022 02:57 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

कोटा में अज्ञात लोडिंग वाहन ने एक कार को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा के देवली मांझी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। एक अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में घायल दो लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मृतक पुनीत सक्सेना (50) निवासी महावीर नगर और राधेश्याम (47) निवासी बोरखेड़ा अपने दोस्तों के साथ शादी समारोह में गए थे। सभी लोग कार से लौट रहे थे। कार में ड्राइवर समेत पांच लोग सवार थे। तभी हादसा हो गया।

मृतक राधेश्याम के परिजनों ने बताया कि राधेश्याम सोमवार शाम चार बजे अपने दोस्तों के साथ सांगोद के एक शादी समारोह में गए थे। वहां से वे रात को 10 बजे लौट रहे थे। दो गाड़ियों में अलग-अलग लोग सवार थे। राधेश्याम, पुनीत समेत पांच लोग एक कार में सवार थे। जबकि पांच अन्य पीछे वाली कार में थे। इसी दौरान अज्ञात लोडिंग वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। 

विज्ञापन

राधेश्याम पीछे की सीट पर बैठे हुए थे, जो उछलकर कार के सामने वाले शीशे से टकरा गए। उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। पुलिस ने घायलों को कोटा के अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान पुनीत और राधेश्याम की मौत हो गई। जबकि संजीव, विकास और सुरेश घायल है। उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें