फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota : नीट की तैयारी कर रहे छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हॉस्टल में खाना खाकर सोया तो फिर नहीं उठा

Sun, 04 Aug 2024 06:15 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

कोटा में रहकर नीट की परीक्षा की तैयारी कर रहे बिहार के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हॉस्टल में खाना खाकर सोने के बाद जब सवेरे काफी देर तक छात्र नहीं उठा तो उसके दोस्त ने हॉस्टल संचालक को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में नीट की कोचिंग कर रहे स्टूडेंट विशाल राज की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। छात्र बिहार का रहने वाला था और यहां हॉस्टल में रहकर कोचिंग कर रहा था। छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। छात्र के परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विशाल राज पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में नीट की कोचिंग कर रहा था। वह 2 अगस्त की रात अपने दोस्त करण सेठ के हॉस्टल गया था और वहीं उसने खाना खाया था।  3 अगस्त की सुबह देर तक विशाल के नहीं उठने पर करण ने अपने हॉस्टल संचालक को इसकी सूचना दी। इसके बाद हॉस्टल संचालक और करण दोनों मिलकर विशाल को बेहोशी की हालत में नजदीकी निजी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जवाहर नगर थानाधिकारी हरिनारायण शर्मा ने बताया कि छात्र के शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। छात्र के परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का भी खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें