फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: चुनावों से पहले आपस में ही भिड़ लिए धारीवाल और गुंजल समर्थक, कांग्रेस कार्यालय में हुआ हंगामा

Sat, 30 Mar 2024 03:13 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस कार्यालय में चल रही बैठक के दौरान कांग्रेस विधायक शांति धारीवाल और भाजपा से नए-नए कांग्रेस में शामिल हुए लोकसभा प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल के बीच के चुनावों से पहले ही मतभेद सामने आ गए।
विज्ञापन
शांति धारीवाल और प्रहलाद गुंजल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस कार्यालय में चल रही बैठक के दौरान कांग्रेस विधायक शांति धारीवाल और भाजपा से नए-नए कांग्रेस में शामिल हुए लोकसभा प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल के बीच के चुनावों से पहले ही मतभेद सामने आ गए।

विज्ञापन

 
भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए प्रहलाद गुंजल ने चाहे पार्टी बदल ली हो लेकिन विचार बदलने में उन्हें थोड़ा वक्त लगेगा। कोटा में कांग्रेस कार्यालय में लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए आयोजित बैठक के दौरान पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक शांति धारीवाल और कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रहे प्रहलाद गुंजल के बीच पुराने मतभेद सामने आ गए।

दरअसल शांति धारीवाल ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि प्रहलाद गुंजल भाजपा छोड़कर अब कांग्रेस में आ गए हैं तो उन्हें इस बात को स्वीकार करना चाहिए कि उन्होंने शांति धारीवाल पर रिवर फ्रंट निर्माण सहित अन्य कामों में भ्रष्टाचार के जो भी आरोप लगाए थे, वे गलत हैं। साथ ही शांति धारीवाल ने यह भी कहा कि जब गुंजल कांग्रेस में आ गए हैं तो उन्हें कांग्रेस की विचारधारा को भी अपनाना चाहिए। अब उन्हें सेक्युलर हो जाना चाहिए क्योंकि कांग्रेस में सेक्युलर विचारधारा होती है हिंदू-मुस्लिम की विचारधारा नहीं होती। 
विज्ञापन


धारीवाल के इतना कहते ही माहौल गर्मा गया। साथ ही प्रहलाद गुंजल भी अपनी नाराजगी जताने के लिए उठ खड़े हुए और उन्होंने कहा कि धारीवाल जी को सार्वजनिक मंच पर इस तरह की बात करना शोभा नहीं देता। मुझे कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने टिकट दिया है। आप सब लोगों के सम्मान का पूरा ख्याल रखूंगा और किसी का विश्वास नहीं टूटने दूंगा। 

जब दोनों नेताओं के बीच मंच पर इस तरह का वार्तालाप हुआ तो दोनों नेताओं के समर्थक नारेबाजी करने लग गए तो थोड़ी ही देर में माहौल हंगामेदार हो गया। शांति धारीवाल और प्रहलाद गुंजल के समर्थक नारेबाजी करते हुए एक-दूसरे से भिड़ने पर आमदा हो गए। इसी के साथ लोकसभा तैयारी के लिए रखी गई बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई और दोनों नेता वहां से रवाना हो गए। 

ध्यान रहे कि प्रहलाद गुंजल लंबे समय से भाजपा से जुड़े रहे हैं। दो बार भाजपा के विधायक रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में प्रहलाद गुंजल ने कोटा उत्तर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था लेकिन कांग्रेस के शांति धारीवाल से मामूली अंतर से चुनाव हार गए थे। हाल ही में कुछ दिन पहले भाजपा छोड़कर उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कांग्रेस ने प्रहलाद गुंजल को कोटा-बूंदी लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है, इस सीट से भाजपा उम्मीदवार ओम बिरला के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें