फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कोटा संभाग में बाढ़ के हालात, स्कूलों में छुट्टी घोषित, झालावाड़ में SDRF ने मोर्चा संभाला

Tue, 23 Aug 2022 08:17 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

 चंबल, कालीसिंध, पार्वती, उजाड़, आहू समेत कई नदियां उफान पर आ गई हैं। इस कारण कई गांवों में पानी घुस गया है। वहीं दूसरी ओर चंबल के रौद्र रूप के कारण राजस्थान का मध्यप्रदेश से संपर्क टूट गया है।
विज्ञापन
1 of 5
कोटा में गांवों में घुसा पानी - फोटो : Social Media
राजस्थान में भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। अति भारी बारिश के कारण उदयपुर, टोंक और अब कोटा संभाग में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई गांव में पानी घुस गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
चंबल सहित कई नदियां उफान पर - फोटो : Social Media
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चंबल, कालीसिंध, पार्वती, उजाड़, आहू समेत कई नदियां उफान पर आ गई। चंबल तो अपना रौद्र रूप दिखा रही है। इससे राजस्थान का मध्यप्रदेश से संपर्क कट गया है। भारी बारिश से कोटा में 12 से अधिक कॉलोनियां पानी से घिर गई। ऐसे में तुरंत नगर निगम की रेस्क्यू टीम ने मोर्चा संभाला और लोगों को नावों से बाहर निकाला।
विज्ञापन

3 of 5
कोटा में बाढ़ - फोटो : Social Media
झालावाड़ में एसडीआरफ ने संभाला मोर्चा
भारी बारिश और जलजमाव को देखते हुए कोटा, बूंदी, झालावाड़ और बारां जिले में मंगलवार को सभी सरकारी, निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया हैं। झालावाड़ जिले में एसडीआरएफ ने मोर्चा संभाला। बीते 24 घंटों में कोटा शहर में 248.9, झालावाड़ जिले के डग कस्बे में 234, बूंदी के नैनवां में 219 और बारां के अन्ता उपखंड़ क्षेत्र में 170 एमएम बारिश दर्ज की गई। 

4 of 5
सड़कें डूबी - फोटो : Social Media
गांव में घुसा पानी
कालीसिंध नदी का पानी मुंडरी गांव में घुस गया। जिसके बाद प्रशासन ने 50-60 घरों की बस्ती को खाली करवाया। वहीं उजाड़ नदी का पानी भीमसागर क्षेत्र के गाडरवाड़ा नूरजी में घुस गया। जिससे सड़कों पर तीन से चार फीट पानी आया। सारोला क्षेत्र के छापीहेड़ा-खतौनी गांव भी पानी से घिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घरों में घुसा पानी - फोटो : Social Media
मकान गिरने से पांच लोग दबे
वहीं झालावाड़ के पनवाड़ में कच्चा मकान गिर गया। जिसस एक परिवार के पांच सदस्य मलबे में दब गए। कोटा में मोखापाड़ा के सामने सरकारी स्कूल की दीवार गिर गई। वहीं बूंदी जिले में पाईबालापुरा बांध की चादर पर उफान के बीच नैनवां के भजनेरी गांव के एक दंपती टापू पर फंस गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें