फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला गुर्जर समाज के निशाने पर, डिबेट में दिए गए बयान को लेकर नाराजगी

Sun, 13 Apr 2025 06:34 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

वीर गुर्जर मंच के संयोजक नितिन गोचर ने कहा कि गुर्जर समाज में भी वही रीति-रिवाज और नातेदारी मानी जाती है, जो हिंदू धर्म में प्रचलित हैं। बहन-बेटियों को सबसे ऊंचा दर्जा दिया जाता है। 
विज्ञापन
गुर्जर समाज ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला द्वारा टीवी डिबेट में समाजवादी पार्टी के नेता राजकुमार गुर्जर को लेकर दिए गए बयान के बाद गुर्जर समाज ने नाराजगी जताई है। कोटा में गुर्जर समाज के प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर को भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। साथ ही, समाज के लोगों ने बयान की निंदा करते हुए भाजपा हाईकमान से पूनावाला को पद से हटाने की मांग की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: RCB की जर्सी और विराट की तरह लुक बनाकर जूस बेचने निकला कोहली का फैन; टीम की जीत पर कही यह बात

वीर गुर्जर मंच के संयोजक नितिन गोचर ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक डिबेट के दौरान यूसीसी का जिक्र करते हुए समाजवादी पार्टी के नेता राजकुमार भाटी पर बयान दिया था। डिबेट में शहजाद पूनावाला को यह ध्यान में रखना चाहिए था कि सामने बैठा व्यक्ति हिंदू धर्म का ही अंग है और गुर्जर समाज का प्रतिनिधित्व करता है। गुर्जर समाज में भी वही रीति-रिवाज और नातेदारी मानी जाती है, जो हिंदू धर्म में प्रचलित हैं। बहन-बेटियों को सबसे ऊंचा दर्जा दिया जाता है। गोचर ने कहा कि हम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मांग करते हैं कि शहजाद पूनावाला को तत्काल पद से हटाकर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: प्रदीप मिश्रा की कथा और भगदड़ का पुराना नाता, चार साल में छह हादसे, कई घायल; एक की मौत

समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि शहजाद पूनावाला को यह ध्यान में रखना चाहिए था कि उनके अपने धर्म के हिसाब से बहन-बेटियों से शादी करना जायज हो सकता है, लेकिन हिंदू धर्म में ऐसा नहीं होता। हमारे समाज की बहन-बेटियों को इस नजर से देखने वालों की आंखें फोड़ दी जाती हैं। ऐसे में समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

ये वीडियो भी देखें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें