फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota: फांसी के फंदे पर झूला 66 साल का व्यक्ति, भांजे ने कहा- पथरी की बीमारी से परेशान थे मामा

Fri, 12 May 2023 09:14 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

मृतक के भांजे रवि ने बताया कि उसके मामा जगदीश मस्जिद गली में किराए से रहते थे। काफी पहले उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। इनके बच्चे नहीं थे। घर में अकेले रहते थे। ये दिव्यांग थे, इन्हें पथरी की बीमारी थी। 3-4 ऑपरेशन हो चुके थे। सुबह मोहल्ले वालों ने सूचना दी।
विज्ञापन
एंबुलेंस-फाइल फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा के भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र में रहने वाले बुजुर्ग ने घर में सुसाइड कर लिया। वह अकेला रहता था और लंबे समय से बीमारी से परेशान था। सुबह पड़ोस की लड़की चाय देने गई तो घटना का पता लगा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को एमबीएस अस्पताल में रखवाया है। मृतक जगदीश उर्फ पिंटू (66) चौकीदारी का काम करता था।

यह है पूरा मामला

विज्ञापन

मृतक के भांजे रवि ने बताया कि उसके मामा जगदीश मस्जिद गली में किराए से रहते थे। काफी पहले उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। इनके बच्चे नहीं थे। घर में अकेले रहते थे। ये दिव्यांग थे, इन्हें पथरी की बीमारी थी। 3-4 ऑपरेशन हो चुके थे। सुबह मोहल्ले वालों ने सूचना दी। मामा ने मकान के चौक में फांसी लगाई है। पड़ोस में रहने वाले लोग ही उनकी सेवा करते थे। आज सुबह पड़ोस में रहने वाली लड़की चाय देने आई तब घटना का पता लगा। उन्हें नीचे उतारकर हॉस्पिटल लाया गया है।

भीमगंजमंडी थाना ASI हरदेव सिंह ने बताया कि जगदीश काफी समय से बीमार था। लोगों ने बीमारी से तंग आकर फांसी लगाने की बात बताई है। पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें