फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar: गजब है राजस्थान पुलिस! कार में नहीं पहना हेलमेट तो भिवाड़ी पुलिस ने काट दिया हजार रुपये का चालान

Thu, 11 May 2023 06:58 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

भिवाड़ी के खोहरी खुर्द का रहने वाले खलील मोहम्मद ने बताया कि छह मई को रात करीब 3.30 बजे वह अपनी कार (क्रेटा) से भिवाड़ी जा रहा था। इस दौरान कैपिटल गैलरिया के सामने अचानक उनकी गाड़ी को एक जीप ने ओवरटेक करके रोक लिया। ध्यान देने पर पता चला की वह पुलिस वैन थी।
विज्ञापन
खलील मोहम्मद। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान से एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसे न आपने कभी देखा होगा न कभी सुना होगा। दरअसल, राजस्थान के अलवर जिले में एक कार सवार का चालान कटा, लेकिन यह चालान सीट बेल्ट, कागज न होने के कारण नहीं कटा। बल्कि, पुलिस ने हेलमेट न पहनने के कारण एक कार सवार का चालान काट दिया। यह अजब-गजब मामला अलवर जिले के भिवाड़ी का है। 

अब शुरू से समझिए पूरा मामला

विज्ञापन

भिवाड़ी के खोहरी खुर्द का रहने वाले खलील मोहम्मद ने बताया कि छह मई को रात करीब 3.30 बजे वह अपनी कार (क्रेटा) से भिवाड़ी जा रहा था। इस दौरान कैपिटल गैलरिया के सामने अचानक उनकी गाड़ी को एक जीप ने ओवरटेक करके रोक लिया। ध्यान देने पर पता चला की वह पुलिस वैन थी। खलील ने आगे बताया कि पुलिस कर्मियों ने मुझे बाहर बुलाया और दो हजार मांगने लगे। मैंने मना किया तो उसने कागज मांगे, कागज सही थे, लेकिन वह दोबारा पैसे मांगने लगे। इसके बाद पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने के कारण दो हजार रुपये मांगे। खलील ने पैसे के लिए मना किया लेकिन पुलिस नहीं मानी और एक हजार का चालान बना दिया।

भिवाड़ी एसपी से भी की शिकायत
खलील का कहना है कि जब वह सुबह उठा और चालान का बिल देखा तो उसके होश उड़ गए कि भला क्रेटा गाड़ी में हेलमेट का चालान कैसे बनाया जा सकता है? बुधवार को खलील ने यूआईटी पुलिस थाने और भिवाड़ी एसपी से मामले में आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। खलील के अनुसार, वह आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सिविल कोर्ट में भी मामला दायर करेंगे।

चालान से बचने के लिए गाड़ी में हेलमेट लगाकर चलने को मजबूर खलील 

विज्ञापन

खलील मोहम्मद का जब से यूआईटी पुलिस ने क्रेटा में हेलमेट न पहनने का चालान बनाया है, तब से खलील इतने डरे हुए हैं कि अब वह गाड़ी में बैठकर जब भी कहीं जाते हैं तो हेलमेट सबसे पहले लगाते हैं। खलील का कहना है कि उन्हें डर है कि कहीं उन्हें दोबारा भिवाड़ी पुलिस न टकरा जाए और उनका कार में हेलमेट न पहनने के कारण उनका चालान बना दे। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें