फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: एक ही परिवार को निशाना क्यों बना रहा सांप, पहले पिता और बेटे की मौत, अब फिर तीन को डसा

Thu, 17 Oct 2024 10:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

करौली जिले के मांची गांव में सांप के हमले से दहशत का माहौल है। सांप के डसने से एक ही परिवार के पांच लोग प्रभावित हुए हैं, जिनमें से एक पिता और उनके तीन साल के बेटे की मौत हो चुकी है। बाकी तीन सदस्यों और एक पड़ोस की महिला को समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच गई।
विज्ञापन
घटना के बारे में बताते पीड़ित के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करौली शहर से 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मांची गांव इन दिनों सांप के आतंक में हैं। यह गांव सांप के खौफ के साए में जी रहा है, इस गांव में सांप ने एक ही परिवार के पांच लोगों को सांप ने निशाना बनाया है। हाल ही में हुई घटनाओं में एक पिता और उनके तीन साल के बेटे की सांप के डसने से मौत हो चुकी है, जिससे पूरे गांव में भय का माहौल है।

विज्ञापन


गांव में डरावनी बात सामने आई है कि सांप बार-बार एक ही परिवार के लोगों को डस रहा है। तीन दिन पहले रात में, एक पिता और उनके छोटे बेटे को सोते समय सांप ने एकसाथ काट लिया, जिससे दोनों की जान चली गई। इस घटना के ठीक दो दिन बाद, उसी परिवार के तीन अन्य सदस्यों और उनके पड़ोस में रहने वाली एक महिला को भी सांप ने डस लिया। हालांकि समय पर अस्पताल पहुंच जाने से इन चार लोगों की जान बच गई और वे अब खतरे से बाहर हैं।

दूसरी घटना के बाद गांव के लोग एक सांप को खोजकर मार चुके हैं, लेकिन इससे लोगों का डर कम नहीं हुआ है। अब तक जिन लोगों को सांप ने डसा है, उनमें कॉमन करैत सांप के जहर की पुष्टि हुई है।गांव के निवासी अभिषेक सिंह कहना है कि जब से इस गांव के एक परिवार के पिता-पुत्र की मौत हुई है, तब से गांव के लोग रात में सोने से भी डरने लगे हैं। उन्होंने बताया कि सांप की इस डरावनी घटनाओं के बाद लोग मामूली सी आवाज या मच्छर के काटने तक से भी डरने लगे हैं।
विज्ञापन


सांप की प्रकृति और उसकी खतरनाक आदतें
सांप के हमले की घटनाओं पर बात करते हुए, नगेंद्र सिंह, जो इस परिवार के सदस्य हैं और खुद भी सांप के हमले से बचे हैं, ने बताया कि उनके भाई और भतीजे की मौत सांप के काटने से हो चुकी है। यह घटना तब हुई जब वे रात में सो रहे थे और समय पर इलाज न मिलने के कारण उनकी जान नहीं बच सकी। इसके बाद सांप ने नगेंद्र और उनके परिवार के अन्य सदस्यों को भी काटा, लेकिन उन्हें समय पर इलाज मिलने के कारण वे सुरक्षित हैं।

कॉमन करैत, एक साइलेंट किलर
सांप विशेषज्ञ और स्नेक कैचर रवि मीणा ने पुष्टि की है कि गांव में अभी तक सभी हमले कॉमन करैत सांप के द्वारा किए गए हैं। इस प्रजाति को साइलेंट किलर के नाम से भी जाना जाता है। यह सांप आमतौर पर रात के समय सक्रिय होता है और भोजन की तलाश में निकलता है। इसके छोटे दांत होते हैं, जिससे काटने पर व्यक्ति को तुरंत इसका अहसास भी नहीं होता।

जिस परिवार में सांप के काटने से पिता पुत्र की मौत हुई के सदस्यों जिले के अस्पताल प्रशासन पर भी लापरवाही के आरोप लगाए हैं। परिवार के लोगों का कहना है कि अगर उनके परिवार के बेटी और उसकी बेटी को समय पर इलाज मिल पाता तों शायद उनकी जान बच सकती थी। साथी जिस परिवार पर सब बार-बार हमले कर रहा है उसे परिवार की आर्थिक स्थिति भी काफी कमजोर है। इसलिए लोग भी अब उनके आर्थिक मदद के लिए जुट गए हैं। मांची गांव के सरपंच ने भी इस परिवार के लिए आर्थिक मदद के तौर पर ₹50000 दिए हैं। साथ ही परिवार की विधवा महिला को हर संभव मदद का आश्वासन दिलाया हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें