जनसभा को लेकर चल रही तैयारियां
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रत्याशी इंदूदेवी जाटव के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को जनसभा को संबोधित करेंगे। शहर की सिद्धार्थ सिटी में हैलीपेड, सभा स्थल और मंच बनाए गए हैं। कलेक्टर नीलाभ सक्सेना और एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने सभा स्थल और हैलीपेड पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस मौके पर खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल, करौली विधायक दर्शनसिंह, सपोटरा विधायक हंसराज मीणा, भाजपा जिला अध्यक्ष बृजलाल समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कलेक्टर एवं एसपी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ ही एसपीजी के अधिकारियों से बैरिकेडिंग सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की।