फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का एक आरोपी गिरफ्तार, बालिका का अपहरण कर की थी हैवानियत

Thu, 16 May 2024 04:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

आरोपियों ने 22 मार्च को नाबालिग बालिका का अपरहण कर हैवानियत की थी। पिता की शिकायत के बाद पुलिस चार घंटे बाद ही नाबालिकग को ढूंढ निकाला था। पुलिस अभी भी दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला थाना करौली पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी के ऊपर करौली एसपी ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपी करीब दो माह से फरार चल रहा था और थाने के टॉप-10 वांटेड में शुमार है।

विज्ञापन


करौली महिला थाना अधिकारी मंजू फौजदार ने बताया कि सदर करौली थाना क्षेत्र निवासी एक पिता ने 22 मार्च को अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाधिकारी ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी और अपहृता की तलाश शुरू की। अपहृत नाबालिग बालिका को 22 मार्च को ही चार घंटे के अंदर दस्तयाब कर लिया गया। 

आरोपी अनिल मीना घटना के समय से ही फरार चल रहा था। आरोपी की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की। तलाश के लिए आरोपी के गांव भांवरा थाना बामनवास, रिश्तेदारियों और संभावित स्थानों पर भी दबिश दी। साथ ही साइबर सेल करौली से भी मदद ली गई। आरोपी अनिल मीना पुत्र हरिकेश मीना उम्र 27 साल निवासी भांवरा थाना बामनवास जिला गंगापुर सिटी को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर सलेमपुर बस स्टैंड थाना कुडगांव से दस्तयाब किया। जिसे जांच के लिए डीएसपी अनुज शुभम के सामने पेश किया। डीएसपी द्वारा जांच के बाद पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया है। मामले में एक अन्य आरोपी आशीष मीणा की सरगर्मी से तलाश जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें