फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोधपुर: 'राज' छिपाने के लिए किया ननद का कत्ल, फिर बक्से में शव छिपाकर बोलने लगी यह झूठ

Sat, 17 Apr 2021 03:43 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

राजस्थान के जोधपुर में एक भाभी ने अपनी ही ननद पर धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, ननद रेखा भाभी को फोन पर किसी से बात करने के लिए टोकती थी।
विज्ञापन
धारदार हथियार से भाभी ने ली ननद की जान - फोटो : A
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान से एक ऐसा मामला सामने आया है, भाभी-ननद के रिश्ते को शर्मसार कर देगा। एक भाभी ने अपनी ननद की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वो उसके फोन पर बात करने के लिए टोकती थी। अपनी ननद की हत्या करने के बाद भाभी ने ननद की लाख कपड़े में लपेटकर बक्से में डाल दी। 

विज्ञापन


हत्या के तीन दिन बाद जब वहां से शव के सड़ने की बदबू आने लगी तो भाभी की करतूत के बारे में सभी को पता चला। ये मामला जोधपुर झंवर इलाके का है। जांच अधिकारी किशन लाल विश्नोई के मुताबिक, बड़ेलिया गांव के भीलों की ढाणी में रेखा अपने बच्चों के साथ रहा करती थी। 

एक हफ्ता पहले उसकी भाभी पूजा उनके घर रहने आई थी। पूजा जब से वहां आई थी, वो दिन भर वहां फोन पर बात करती रहती थी। ये देखकर रेखा ने पूजा से कहा कि वह अपने भाई को बता देगी कि वो पूरे दिन किसी ना किसी से फोन पर बात करती रहती है। इसके बाद पूजा को लगा कि अगर रेखा ने ऐसा कर दिया तो इससे बात बिगड़ जाएगी। 
विज्ञापन


यही सोचकर पूजा ने मंगलवार रात रेखा के सिर पर  धारदार हथियार से हमला कर दिया। पूजा ने हमला उस समय किया जब रेखा सो रही थी और ये वार इतना तेज था कि रेखा की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद पूजा को उसका राज खुल जाने का डर सताने लगा, जिसके बाद पूजा ने रेखा की लाश को कपड़े में लपेटकर बक्से में बंद कर दिया। 

इसके बाद रेखा के बच्चों ने पूजा से पूछा कि उनकी मां कहां है तो पूजा ने बताया कि वो जोधपुर चली गई है। इसके बाद रेखा के बच्चे पास में रहने वाले मामा के घर चले गए। अगले दिन बेटी घर आई तो उसे बदबू आने लगी। उसने जाकर ये बात मामा और परिजनों को बताई।

रेखा की बड़ी बेटी शादीशुदा है, उसने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी करने लगी। तलाशी के दौरान पुलिस को बक्से से रेखा की लाश बरामद हुई। इसके बाद रेखा की बेटी ने पूजा पर उसकी मां की हत्या करने का आरोप लगाया और झंवर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने पूजा को हिरासत में लिया और पूछताछ की, जिसके बाद पूजा ने अपना जुर्म कबूल किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें