फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: शहर में मेट्रो सुविधाएं देने के रोडमैप में मेरी प्राथमिकता यातायात को सुव्यवस्थित करना: शेखावत

Tue, 13 Feb 2024 09:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

Jodhpur News: सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मंगलवार को जोधपुर के अपने ड्रीम प्रोजेक्ट एलिवेटेड रोड और जोधपुर रिंग रोड के संबंध में एनएचआई के अधिकारियों से सांसद सेवा केंद्र में विस्तृत चर्चा की। 

विज्ञापन
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सुबह दिल्ली से जोधपुर पहुंचे। अधिकारियों के साथ बैठक के बाद उन्होंने कहा कि जोधपुर को मेट्रो सी सुविधाएं देने के रोडमैप में मेरी प्राथमिकता यातायात को सुव्यवस्थित करना है। मेरा पूरा प्रयास है कि मल्टीलेवल एलिवेटेड रोड और रिंग रोड इसमें मील का पत्थर बने।

विज्ञापन


जल्द ही टेंडर होकर काम शुरू होगा
उन्होंने कहा कि यह मल्टीलेवल एलिवेटेड रोड और रिंग रोड शहर का कायाकल्प करेगी। जोधपुर और समूचे राजस्थान का विकास ही हमारी प्राथमिकता है। सबका साथ, सबका विकास, यही मोदी जी की गारंटी है। शेखावत ने सांसद सेवा केन्द्र में आमजन से मुलाकात भी की। इससे पहले, एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में शेखावत ने कहा कि एलिवेटेड रोड आने वाले 50-100 साल तक जोधपुर के लिए उपयोगी रहेगी। जल्द ही टेंडर होकर काम शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें