फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: रोजगार मेले के 12वें चरण का आयोजन 12 फरवरी को, पीएम मोदी वितरित करेंगे नियुक्ति पत्र

Sun, 11 Feb 2024 09:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

Rajasthan News: भारत सरकार की महत्पवपूर्ण योजनाओं के अन्तर्गत रोजगार उन्मुख युवाओं के लिए उचित एवं प्रभावी रोजगार सृजन हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्ष 2022 में दिवाली से पूर्व 22 अक्टूबर को धनतेरस के दिन देश के विभिन्न हिस्सों में रोजगार मेलों के माध्यम से 10 लाख रोजगार उपलब्ध करवाने के लक्ष्य की घोषणा की गई थी। 
 
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : sansad tv youtube
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्टूबर 2022 से अब तक रोजगार मेला के 11 चरण देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित किये जा चुके है, जिसमें केन्द्र सरकार के अन्तर्गत विभिन्न विभागों, जिसमें मुख्य रूप से अर्द्धसैनिक बल (CRPF, BSF, ITBP, SSB इत्यादि), रेलवे विभाग, डाक विभाग, शिक्षा विभाग एवं विभिन्न बैंकों में रिक्त पदों के लिए चयन प्रक्रिया के उपरांत तकरीबन 7 लाख से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए जा चुके हैं। इसी क्रम में रोजगार मेले के 12वें चरण का आयोजन कल 12 फरवरी 2024 को फ्रंटियर मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल जोधपुर तथा ग्रुप केन्द्र-दो, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, फाय सागर रोड अजमेर में किया जा रहा है। 

विज्ञापन


इस अवसर पर जोधपुर में सेन्ट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीमा सुरक्षा बल, केन्द्रीय औधोगिक पुलिस बल, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, पोस्टल ऑफिस, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ई.सी.आई.एस., दिल्ली पुलिस एवं रेलवे विभाग) में कुल 407 नव चयनित उम्मीदवारों को केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किये जायेगे।

चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र
अजमेर में आयोजित कार्यक्रम में अर्द्धसैनिक बलों (CRPF, BSF, ITBP, SSB इत्यादि), रेलवे विभाग, डाक विभाग, शिक्षा विभाग एवं विभिन्न बैंकों के 250 से भी अधिक चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। केन्द्रीय आवासन एवं शहरी मामलों के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कौशल किशोर इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर पूरे देश में 1,00,000 से भी अधिक चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र निर्गत करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें