फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: बढ़ती चोरियों को लेकर लूणी थाने का घेराव, गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप

Mon, 13 May 2024 10:10 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

सरेचा गांव में 15 दिन पहले दो मकानों में लाखों रुपये की चोरी हुई थी। मामले में अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज ग्रामीणों ने धरना दिया।
विज्ञापन
थाने के बाहर धरना देते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर के लूणी क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटना को लेकर सोमवार को लोगों का आक्रोश भड़क गया। काफी संख्या में लोगों ने दोपहर में लूणी थाने का घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे की सूचना मिलने के बाद बोरानाड़ा एसीपी लूणी थाने पहुंचे और लोगों को शांत किया। करीब एक घंटे तक चली वार्ता के बाद अधिकारियों ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त किया गया।

विज्ञापन


15 दिन पहले भी मकानों में लाखों रुपये की हुई थी चोरी
लूणी थाना क्षेत्र के सरेचा गांव में 15 दिन पहले दो मकानों में लाखों रुपये की चोरी हुई थी। इससे पहले भी क्षेत्र में चोरी की कई घटना हो चुकी है। चोरी की इस घटना के दिन भी ग्रामीणों काफी आक्रोश जताया था। उस समय पुलिस ने सात दिन में आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया था, लेकिन 15 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली थे। इसके चलते सरेचा और शिकारपुरा गांव के सरपंच के नेतृत्व में महिलाओं और पुरुषों ने धरना प्रदर्शन किया। बोरानाड़ा एसीपी व ग्रामीणों के बीच करीब एक घंटे तक वार्ता चली। एसीपी ने अगले सात दिनों में क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद धरना समाप्त किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें