फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: अनीता चौधरी हत्याकांड, हनुमान बेनीवाल ने धरनास्थल से सरकार को दी चेतावनी, कही ये बात

Mon, 18 Nov 2024 09:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

अनीता चौधरी हत्याकांड के 21वें दिन राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के नेता हनुमान बेनीवाल धरना स्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने राजस्थान सरकार पर कानून-व्यवस्था में विफलता के गंभीर आरोप लगाए और चेतावनी दी।
विज्ञापन
धरनास्थल पहुंचे हनुमान बेनीवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनीता चौधरी हत्याकांड के 21वें दिन राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल धरना स्थल पर पहुंचे। उनके आगमन से कार्यकर्ताओं में जोश भरा। बेनीवाल ने तेजाजी महाराज के दर्शन के बाद पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


बेनीवाल का सरकार पर हमला
हनुमान बेनीवाल ने अपने संबोधन में राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि अपराधियों को बचाने के लिए सिस्टम लाचार और खोखला हो चुका है। मुख्यमंत्री को चेतावनी देते हुए बेनीवाल ने कहा, "अगर समय रहते पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। यह लड़ाई आर-पार की होगी।"


विज्ञापन


समाज के प्रति अपील
बेनीवाल ने समाज के पदाधिकारियों और नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि वे केवल मंचों पर बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन जब किसी महिला के साथ अन्याय होता है, तो वे चुप्पी साध लेते हैं। उन्होंने समाज से एकजुट होकर आंदोलन में भाग लेने की अपील की।

कार्यकर्ताओं को संयम बनाए रखने की अपील
बेनीवाल ने आरएलपी कार्यकर्ताओं से सरकारी संपत्ति को नुकसान न पहुंचाने और संयम बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि आंदोलन की अगली योजना धरना स्थल से घोषित की जाएगी। यदि सरकार ने अब भी कार्रवाई नहीं की तो तेजा मंदिर परिसर से कलेक्टर, कमिश्नर, और सचिवालय तक घेराव किया जाएगा।

सरकार पर निशाना
बेनीवाल ने सरकार पर महिला सुरक्षा को लेकर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के अधिकारों की योजनाओं की घोषणा करती है, लेकिन जब उनके साथ अत्याचार होता है, तो मंत्री एक ट्वीट तक नहीं करते।
विज्ञापन


धरने पर वार्ता का इंतजार
खबर लिखे जाने तक कोई भी सरकारी अधिकारी वार्ता के लिए धरना स्थल पर नहीं पहुंचा था। हनुमान बेनीवाल ने कहा कि वह अनीता चौधरी के परिवार को न्याय दिलाकर ही यहां से लौटेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें