गजेंद्र सिंह शेखावत और अशोक गहलोत
- फोटो : Amar Ujala Digital
दुष्कर्म जैसे गंभीर मसले पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बयान देकर घिर गए हैं। उनके बयान से सियासत गरमा गई है। इस बयान को लेकर भाजपा गहलोत पर हमलावर हो गई है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि सीएम गहलोत का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है।
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पिछले तीन साल से राजस्थान मासूम बच्चियों के साथ होने वाले अत्याचार का केंद्र बन गया है। अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए विवादित बयान देकर विषय बदलने वालों का इससे बड़ा दुर्भाग्य कुछ नहीं हो सकता है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनेवाला ने भी गहलोत पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में रेप बचाओ अभियान चल रहा है। इससे पहले सीएम गहलोत ने कहा था कि अधिकतर रेप के मामले झूठे होते हैं। गहलोत के मंत्री राजस्थान को मर्दों वाला प्रदेश बताते हुए दुष्कर्म की बात करते हैं। इसी तरह के महिमामंडन के चलते आज यह स्थिति है कि राजस्थान दुष्कर्म और महिला उत्पीड़न के मामले में नंबर वन हो गया है।
मुख्यमंत्री गहलोत ने क्या कहा
सीएम गहलोत ने कहा कि निर्भया कांड के बाद आरोपियों को फांसी देने की मांग ने जोर पकड़ा और इसके बाद कानून अमल में आया। ऐसे में दुष्कर्म के बाद महिलाओं की हत्या के मामले में इजाफा हुआ है। देश में यह एक खतरनाक ट्रेंड बनकर उभरा है। दुष्कर्म करने वाले को लगता है कि पीड़िता उसके खिलाफ गवाह बन जाएगी। वह दुष्कर्म भी करता है और हत्या भी कर देता है। जो रिपोर्ट देशभर से आ रही हैं, वह बड़ी खतरनाक ट्रेंड है।