स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन प्रतीप चौधरी की गिरफ्तारी देश भर में जहां चर्चा का विषय बनी हुई है वहीं उससे अधिक वह होटल सुर्खियों में आ गया है जिसकी वजह से उनपर कार्रवाई की गई है। दरअसल, प्रतीप चौधरी पर आरोप है कि उन्होंने बिचौलियों के माध्यम से जैसलमेर के पांच सितारा होटल फोर्ट रजवाड़ा को हड़पने के लिए योजना बनाई। लोन के सेटेलमेंट को करने के लिए बिचौलियों के माध्यम से बातचीत कि और धोखे में रखकर करीब 200 करोड़ की होटल को सीज करके आगे अपने मिलने वाले कि कंपनी को नियम विरुद्ध जाकर केवल 25 करोड़ में बेच दी। फिर खुद सेवानिवृत होकर उसी कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर बन गए। आइए आपको उस होटल से रूबरू करवाते हैं, जिसके पीछे ये सारा गेम खेला गया है...