जोधपुर सेंट्रल जेल राजस्थान की सबसे सुरक्षित जेलों में शुमार है।
- फोटो : सोशल मीडिया
Jodhpur Central Jail: राजस्थान की सबसे सुरक्षित जेलों में शुमार जोधपुर जेल की सुरक्षा में सेंध लगाने का मामला सामने आया है। यहां एक बार फिर जेल में 12 मोबाइल और 20 इयर फोन पहुचाने की कोशिश की गई। हालाकि, यह मोबाइल कैदियों तक नहीं पहुंच सके।
जानकारी के अनुसार जिले की सेंट्रल जेल में मरम्मत का काम चल रहा है। इसके लिए बाहर से बजरी मंगवाई गई थी। बुधवार को बजरी जेल के अंदर पहुंची तो मजदूर उसे फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्हें बजरी में दो पैकेट मिले तो मजदूरों ने इसकी सूचना जेल प्रशासन को दी। मौके पर पहुंचे जेल के अधिकारियों ने पैकेट खोलकर देखे तो उनके होश उड़ गए। उन पैकटों से 12 मोबाइल और 20 ईयर फोन बरामद किए गए। हालाकि, अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि यह पैकेट किसके लिए आए थे।
बता दें कि जेल में इस तरह का सामान पहुंचा का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं। जेल प्रशासन ने मोबाइल और इयर फोन मिलने की सूचना पुलिस को दे दी है। रातानाडा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रहा है कि बाहर से जेल में सामान पहुंचाने वाले ठेकेदारों से साठगांठ कर ऐसा किया गया होगा। दो साल पहले भी ठेकेदार द्वारा खाने के सामान के साथ जेल में मोबाइल फोन भेजने का मामला सामने आया था।
वहीं पिछले महीने प्रताप नगर थाने में एक पत्नी ने अपने पति पर जानलेवा हमला करने का केस दर्ज करवाया था। पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी ने जेल से फोन कर पत्नी को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसका ओडियो रिकॉर्डिंग भी वायरल हो गया था।