फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: प्रदेश में थमा बारिश का दौर, 21 अगस्त के बाद बदलेगा मौसम, कई जिलों में होगी बरसात

Thu, 18 Aug 2022 03:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather Update: प्रदेश में बारिश के बादल छटने के बाद ज्यादातर जिलों में धूप निकल आई है। इससे तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम के जानकारों का कहना है कि 2-3 दिन मौसम साफ रहने से शहरों के तापमान में 4 डिग्री तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है।
विज्ञापन
राजस्थान मौसम अपडेट - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में इस साल झमाझम बरसात हो रही है। मानसून सीजन में बारिश ने प्रदेश में इस साल पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब तक यहां औसत से करीब 92 फीसदी से ज्यादा बरसात हो चुकी है। प्रदेश के ज्यादातर बांध और नदियां उफान पर हैं। वहीं, अब प्रदेश में बारिश का दौरान दो तीन दिन तक थम सकता है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 2-3 दिनों तक मानसूनी गतिविधियों में कमी होगी। हालांकि, पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा कुछ शहरों में तेज बरसात भी हो सकती है। 19 अगस्त को एक नया सिस्टम बंगाल की खाड़ी में फिर से बनने की संभावना है। इसके असर से 21 अगस्त से राजस्थान में एक बार फिर बरसात का दौर शुरू हो सकता है। 

बता दें कि इस मानसून सीजन में प्रदेश में अब तक 528.57 एमएम बारिश दर्ज की गई है। जबकि सीजन की औसत बारिश का आंकड़ा हर साल 542.75 एमएम है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इस सीजन में बरसात का यह रिकॉर्ड भी टूट सकता है। इससे पहले बीते 24 घंटों में प्रदेश के करीब एक दर्जन जिलों में बारिश हुई। बाड़मेर में सबसे ज्यादा 72.8 एमएम बारिश दर्ज की गई है।  
विज्ञापन


बरसात के असर से प्रदेश के अधिकतर जिलों के तापमान में गिरावट देखी गई है। ज्यादातर जिलों में रात का पारा 24 डिग्री के नीचे और दिन का तापमान 33 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। हालाकि, प्रदेश में बरसात का दौर थमने से एक बार फिर तापमान बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। 

दरअसल, प्रदेश में बारिश के बादल छटने के बाद ज्यादातर जिलों में धूप निकल आई है। इससे तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम के जानकारों का कहना है कि 2-3 दिन मौसम साफ रहने से शहरों के तापमान में 4 डिग्री तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें