फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu News: आरबीएम गैंग का शेरा 70 कारतूस के साथ गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज

Sat, 06 Apr 2024 07:54 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

झुंझुनू पुलिस ने 70 अवैध कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी का आरबीएम गैंग पिचानवा से संबंध है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी शेरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनू जिले के धनूरी पुलिस ने आदर्श आचार संहिता के दौरान 70 अवैध कारतूस के साथ आरोपी सुरेंद्र उर्फ शेरा को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी धनूरी रामनारायण मय जाब्ता गस्त से रवाना होकर सोनासर पहुंचे।

विज्ञापन


कांस्टेबल चेनाराम को मुखबिर से सूचना मिली कि सुरेंद्र निवासी हनुतपुरा अपने गांव के श्मशान घाट के पास आम सड़क के पास खड़ा है। उसके पास काफी मात्रा में अवैध कारतूस हैं जो आरबीएम गैंग पिचानवा से जुड़ा हुआ है। गैंग को पनपाने के लिए और लोगों में दहशत फैलाने के लिए अपने पास कारतूस रखता है।

इस सूचना पर पुलिस टीम हनुतपुरा गांव के श्मशान घाट के पास आम सड़क पर पहुंची। सुरेंद्र उर्फ़ शेरा को पकड़ लिया। उसके पास से कुल 70 कारतूस मिले। 70 कारतूस को जब्त कर पुलिस ने शेरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच हेमराज थानाधिकारी पुलिस थाना बगड़ को सौंपी है। इस पूरी कार्रवाई में कांस्टेबल चेनाराम धनूरी का विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें